राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

बसों में यात्रियों की सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटनाएं रोकने पुलिस विभाग, परिवहन विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा चालानी कार्रवाई

बिना फिटनेस, रजिस्ट्रेशन, परमिट, इंश्योरेंस के चल रही बसों पर की जा रही कार्यवाही। यातायात के इंटरसेप्टर वेहिकल से ओवरस्पीड वाहनों पर की जा रही चालानी कार्रवाई चालानी कार्रवाई के साथ बस संचालकों को बस में इमरजेंसी एक्जिट विंडो दुरुस्त रखने, बस के अंदर फर्स्ट एड बॉक्स व फायर एक्सटिंग्विशर आदि जरूरी सामान

On: December 29, 2023 6:42 PM
Follow Us:
  • बिना फिटनेस, रजिस्ट्रेशन, परमिट, इंश्योरेंस के चल रही बसों पर की जा रही कार्यवाही। यातायात के इंटरसेप्टर वेहिकल से ओवरस्पीड वाहनों पर की जा रही चालानी कार्रवाई

  • चालानी कार्रवाई के साथ बस संचालकों को बस में इमरजेंसी एक्जिट विंडो दुरुस्त रखने, बस के अंदर फर्स्ट एड बॉक्स व फायर एक्सटिंग्विशर आदि जरूरी सामान रखने संबंधी समझाइश भी दी जा रही

बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार पाटीदार के निर्देशन में बुरहानपुर पुलिस द्वारा परिवहन एवं राजस्व विभाग के साथ मिलकर संयुक्त रूप से वाहन चैकिंग विशेषकर बसों की चैकिंग की कार्रवाई की जा रही है। चैकिंग के तहत बसों के रजिस्ट्रेशन, परमिट, फिटनेस, इंश्योरेंस, ड्राइवर लाइसेंस आदि डॉक्यूमेंट्स चैक किए जा रहे है। सुबह 10 बजे शुरू हुई कार्रवाई में बस स्टैंड पर करीबन 40 बसों को चैक किया गया। चैकिंग टीम द्वारा बस संचालकों को बस में इमरजेंसी एक्जिट विंडो दुरुस्त रखने, ड्राइवर द्वारा निर्धारित यूनिफॉर्म धारण करने, बसों को निर्धारित स्थान पर पार्क करने, बस के अंदर फर्स्ट एड बॉक्स, फायर एक्सटिंग्विशर आदि जरूरी सामान रखने साथ ही बसों में किराया सूची लगाने एवं निर्धारित किराए से अधिक किराया वसूल न करने, यातायात नियमों का पालन करने संबंधी दिशा निर्देश दिए गए।

Sadaiv Newsकार्रवाई के तहत ओवर स्पीडिंग करने वाले वाहनों पर यातायात विभाग के इंटरसेप्टर वेहिकल से चालानी कार्रवाई की जा रही है साथ ही ओवर लोडिंग वाहनों सहित जिन वाहनों में दस्तावेज अधूरे पाए गए उन पर चालानी कार्रवाई की जा रही है। यातायात विभाग के साथ- साथ सभी थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा स्कूल बसों, यात्री बसों की चैकिंग की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई आगे भी सतत जारी रहेगी। शहर में चैकिंग की कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल, एसडीएम भगीरथ वाखला, एआरटीओ केपी शर्मा, तहसीलदार रामलाल पगारे सहित पुलिस एवं यातायात विभाग की टीम मौजूद रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser