Homeबुरहानपुरयातायात पुलिस के प्रयासों से जिले के...

यातायात पुलिस के प्रयासों से जिले के 8 ब्लैक स्पॉट पर होने वाली दुर्घटनाएं हुई कम

दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में आई बड़ी कमी, वर्ष 2022 में इन ब्लैक स्पॉट पर हुई थी 20 लोगों की मौत, वहीं इस वर्ष ये संख्या 2 रही वर्ष 2023 में यातायात सहित सभी थानों की पुलिस ने लगातार चलाए यातायात जागरूकता अभियान बुरहानपुर पुलिस के सोशल मीडिया पेज़ के माध्यम से भी किया […]

बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार पाटीदार के निर्देशन में बुरहानपुर पुलिस द्वारा जनजागरुकता एवं चालानी कार्रवाई के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लगातार प्रयास किए जा रहे है। पुलिस के प्रयासों के परिणाम स्वरूप सड़क दुर्घटनाओं विशेषकर ब्लैक स्पॉट के एक्सीडेंट्स एवं उसमें होने वाली के जनहानि में कमी आई है। इंदौर-इच्छापुर हाईवे बुरहानपुर जिले के बड़े हिस्से में से होकर गुजरता है इस पर वर्ष भर ट्रैफिक का लोड रहता है जिस कारण सड़क दुर्घटनाएं अधिक होती है। जिले में 8 ब्लैक स्पॉट है (कृषि उपज मंडी से बस स्टैंड, रेशम उद्योग आईटीआई कॉलेज के पास, गुरुद्वारा चौराहा, ट्रांसपोर्ट नगर, निंबोला बस स्टैंड पुलिया, असीरगढ़ चौकी के आगे, झांझर फाटा टर्निंग और बोरसल फाटा इंदौर इच्छापुर रोड) जहां दुर्घटनाओं की संभावना बहुत अधिक रहती है।

Sadaiv Newsइस वर्ष यातायात पुलिस द्वारा किए गए जन जागरूकता कार्यक्रमों एवं ओवरस्पीडिंग वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई के परिणाम स्वरूप ब्लैक स्पॉट पर होने वाली दुर्घटनाओं एवं उसमे मृतकों व घायलों की संख्या में बड़ी कमी आई है। वर्ष 2022 में इन ब्लैक स्पॉट की 22 सड़क दुर्घटनाओ में 20 लोगों की मृत्यु हुई थी। वर्ष 2023 में 20 दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या 2 रही।
जिले में वर्ष 2022 में 386 सड़क दुर्घटनाओं में 94 लोगों की मृत्यु एवं 502 लोग घायल हुए थे। वहीं इस वर्ष 2023 में 386 सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या 89 एवं घायलों की 432 रही। यातायात एवं थाना पुलिस द्वारा वर्ष 2023 में 21131 चालान बनाकर 83,09,550 राशि का समन शुल्क वसूला गया। बुरहानपुर पुलिस के फेसबुक पेज़ के माध्यम से भी आमजन को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जाता है।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles