राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

हड़ताल: बस चालक-परिचालकों ने किया हिट एंड रन कानून का विरोध

बसों के खड़ा होने से सैकड़ों यात्री बस स्टैंड पर भटकते रहे बुरहानपुर। सोमवार को रोडवेज और ट्रक चालकों ने नए कानून में चालकों के लिए सजा और जुर्माने के प्रावधान का विरोध कर रहे हैं। इसे लेकर पुष्पक बस स्टैंड पर बसों को खड़ा कर दिया। यहाँ बस चालक और परिचालकों ने

On: January 1, 2024 3:22 PM
Follow Us:
  • बसों के खड़ा होने से सैकड़ों यात्री बस स्टैंड पर भटकते रहे

बुरहानपुर। सोमवार को रोडवेज और ट्रक चालकों ने नए कानून में चालकों के लिए सजा और जुर्माने के प्रावधान का विरोध कर रहे हैं। इसे लेकर पुष्पक बस स्टैंड पर बसों को खड़ा कर दिया। यहाँ बस चालक और परिचालकों ने जमकर नारेबाजी करते हुए कानून का विरोध किया। हड़ताल से वहां पहुंची सवारियों को भटकना पड़ रहा है।
विभिन्न रूट पर जाने वाली बसों के खड़ा होने से सैकड़ों यात्री बस स्टैंड पर भटकते रहे।
हड़ताल से परेशान यात्री
इंडियन पीनल कोड (आइपीसी) अब (भारतीय न्याय संहिता) की धाराओं में संशोधन के विरोध में रोडवेज चालकों और व्यवसायिक वाहनों के चालकों सोमवार को हड़ताल कर दी। इससे शहर और देहात के बस अड्डों पर पहुंचे यात्री अपने गंतव्य को जाने के लिए परेशान रहे। किसी को परीक्षा तो किसी को घर पहुंचने की जल्दी थी।
सारथी बस चालक, परिचालक संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मिलिंद चौधरी ने कहा भारतीय न्याय संहिता 2023 में हुए संशोधन के बाद अब हिट एंड रन के मामलों में नियम सख्त हो गए हैं. नए नियम के तहत हिट एंड रन के केस में वाहन चालक पर 7 लाख रुपये तक का जुर्माना और 10 साल तक कैद का प्रावधान किया गया है। इस प्रावधान का विरोध किया है।
मोदी सरकार काले कानून बना कर देश को गुलामी की ओर ले जा रही है -रघुवंशी
Sadaiv News2014 से आज तक शायद ही एक भी ऐसा वर्ष आया हो जबकि मोदी सरकार ने कोई विवादास्पद, जनता को गरीबी की ओर धकेलने वाला कानून ना बनाया हो, देश की जनता कैसे बर्बाद हो एक मात्र लक्ष्य लेकर चलने वाली देश की इस जनविरोधी सरकार द्वारा फिर एक बार काला कानून लेकर देश को उलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
उक्त आरोप लगाये कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव अजयसिंह रघुवंशी ने आज केंद्र सरकार के काले कानून के विरोध में सारथी चालक संगठन बुरहानपुर के हड़ताल को समर्थन देने पहुचे।
इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की एव समस्त हड़तालियों को समर्थन देने का वादा कर कहा कि उनकी हर लड़ाई में वे बराबर शामिल रहेंगे,ओर जब तक ये काला कानून वापस नही होता जमीनी लड़ाई जारी रखेंगे। इस अवसर पर उनके साथ अकील औलिया, सचिन व्यास, मुशर्रफ खान, मिलिंद चौधरी, अजय जोशी, राजेश पवार एवं समस्त ड्राइवर कंडक्टर भी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser