राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

यातायात पुलिस के प्रयासों से जिले के 8 ब्लैक स्पॉट पर होने वाली दुर्घटनाएं हुई कम

दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में आई बड़ी कमी, वर्ष 2022 में इन ब्लैक स्पॉट पर हुई थी 20 लोगों की मौत, वहीं इस वर्ष ये संख्या 2 रही वर्ष 2023 में यातायात सहित सभी थानों की पुलिस ने लगातार चलाए यातायात जागरूकता अभियान बुरहानपुर पुलिस के सोशल मीडिया पेज़ के माध्यम से

On: January 1, 2024 2:22 PM
Follow Us:
  • दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में आई बड़ी कमी, वर्ष 2022 में इन ब्लैक स्पॉट पर हुई थी 20 लोगों की मौत, वहीं इस वर्ष ये संख्या 2 रही

  • वर्ष 2023 में यातायात सहित सभी थानों की पुलिस ने लगातार चलाए यातायात जागरूकता अभियान

  • बुरहानपुर पुलिस के सोशल मीडिया पेज़ के माध्यम से भी किया गया लोगों को जागरूक

बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार पाटीदार के निर्देशन में बुरहानपुर पुलिस द्वारा जनजागरुकता एवं चालानी कार्रवाई के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लगातार प्रयास किए जा रहे है। पुलिस के प्रयासों के परिणाम स्वरूप सड़क दुर्घटनाओं विशेषकर ब्लैक स्पॉट के एक्सीडेंट्स एवं उसमें होने वाली के जनहानि में कमी आई है। इंदौर-इच्छापुर हाईवे बुरहानपुर जिले के बड़े हिस्से में से होकर गुजरता है इस पर वर्ष भर ट्रैफिक का लोड रहता है जिस कारण सड़क दुर्घटनाएं अधिक होती है। जिले में 8 ब्लैक स्पॉट है (कृषि उपज मंडी से बस स्टैंड, रेशम उद्योग आईटीआई कॉलेज के पास, गुरुद्वारा चौराहा, ट्रांसपोर्ट नगर, निंबोला बस स्टैंड पुलिया, असीरगढ़ चौकी के आगे, झांझर फाटा टर्निंग और बोरसल फाटा इंदौर इच्छापुर रोड) जहां दुर्घटनाओं की संभावना बहुत अधिक रहती है।

Sadaiv Newsइस वर्ष यातायात पुलिस द्वारा किए गए जन जागरूकता कार्यक्रमों एवं ओवरस्पीडिंग वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई के परिणाम स्वरूप ब्लैक स्पॉट पर होने वाली दुर्घटनाओं एवं उसमे मृतकों व घायलों की संख्या में बड़ी कमी आई है। वर्ष 2022 में इन ब्लैक स्पॉट की 22 सड़क दुर्घटनाओ में 20 लोगों की मृत्यु हुई थी। वर्ष 2023 में 20 दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या 2 रही।
जिले में वर्ष 2022 में 386 सड़क दुर्घटनाओं में 94 लोगों की मृत्यु एवं 502 लोग घायल हुए थे। वहीं इस वर्ष 2023 में 386 सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या 89 एवं घायलों की 432 रही। यातायात एवं थाना पुलिस द्वारा वर्ष 2023 में 21131 चालान बनाकर 83,09,550 राशि का समन शुल्क वसूला गया। बुरहानपुर पुलिस के फेसबुक पेज़ के माध्यम से भी आमजन को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जाता है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser