राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

BURHANPUR NEWS- मोदी जी का सपना है कि हर गरीब की उन्नति और प्रगति हो 

ग्राम लोनी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में बोले सांसद ज्ञानेश्वर पाटील यात्रा में सांसद, विधायक, महापौर सहित अन्य जनप्रतिनिधिय भी हुए शामिल बुरहानपुर। गुरूवार को सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और विधायक अर्चना चिटनीस, महापौर माधुरी अतुल पटेल सहित जनप्रतिनिधि ग्राम लोनी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए। इस

On: January 4, 2024 8:56 PM
Follow Us:
  • ग्राम लोनी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में बोले सांसद ज्ञानेश्वर पाटील

  • यात्रा में सांसद, विधायक, महापौर सहित अन्य जनप्रतिनिधिय भी हुए शामिल

बुरहानपुर। गुरूवार को सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और विधायक अर्चना चिटनीस, महापौर माधुरी अतुल पटेल सहित जनप्रतिनिधि ग्राम लोनी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा वंचितों और अंतिम छोर के व्यक्तियों को शासन की प्रमुख योजनाओं से जागरूक कर उन्हें लाभान्वित कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गारंटी वाली गाड़ियों से भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी डिजिटल स्क्रीन, फ्लेक्स और पोस्टर के माध्यम से जन जन तक पहुंचाई जा रही है। सभी ग्रामीणों से आग्रह किया कि जो भी पात्र लाभार्थी किसी योजना से वंचित रह गया है तो वह शिविर में पंजीयन कराकर भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ ले। ऐसे व्यक्ति जो शासन की योजना से अब तक वंचित रह गए थे उन्हें लाभान्वित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह गारंटी वाली गाड़ी विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए जन जन तक पहुंचकर उन्हें विकास की दौड़ में भागीदारी बनाकर सरकार की योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचा रही है। मोदी जी का सपना है कि हर गरीब की उन्नति और प्रगति हो इस दिशा में काम कर रहे है।
Sadaiv Newsविधायक अर्चना चिटनीस ने कहा मोदी जी का विजन हमारा मिशन है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। स्वागत भाषण में सरपंच प्रतिनिधि हेमंत पाटिल ने ग्राम में अब तक हुए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन, सांसद प्रतिनिधि मनोज टंडन, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, जनपद पंचायत सदस्य विनोद कोहली, सरपंच तृप्ति पाटिल, सरपंच प्रतिनिधि हेमंत पाटील, भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज महाजन, सुरेश सोनी, योगेश महाजन, नरहरि दीक्षित, मंडल अध्यक्ष दीपक महाजन, सांसद प्रतिनिधि नितिन महाजन, जनपद सदस्य प्रतिनिधि विनोद चौकसे, पंचगण सहित ग्रामवासी व विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser