राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

शॉपिंग काम्प्लेक्स का निर्माण अवैध- 2020 से नगर निगम 90 दुकानदार, रहवासियों को लगातार जारी कर रहा नोटिस 

अब नगर निगम ने किया टैक्स निर्धारण, दुकानदार, रहवासियों से की जाएगी वसूली, अब तक ग्राम पंचायत को देते रहे टैक्स बुरहानपुर। हमीदपुरा के हजरत गोटिया पीर क्षेत्र में संचालित व्यावसायिक काम्प्लेक्स, दुकानों को नगर निगम ने अवैध माना है। इसे लेकर 2020 से 90 से अधिक रहवासियों, दुकान संचालकों, व्यावसायिक काम्प्लेक्स संचालकों

On: January 6, 2024 8:01 PM
Follow Us:
  • अब नगर निगम ने किया टैक्स निर्धारण, दुकानदार, रहवासियों से की जाएगी वसूली, अब तक ग्राम पंचायत को देते रहे टैक्स

बुरहानपुर। हमीदपुरा के हजरत गोटिया पीर क्षेत्र में संचालित व्यावसायिक काम्प्लेक्स, दुकानों को नगर निगम ने अवैध माना है। इसे लेकर 2020 से 90 से अधिक रहवासियों, दुकान संचालकों, व्यावसायिक काम्प्लेक्स संचालकों को नोटिस जारी किए जाते रहे हैं, लेकिन उनकी ओर से जवाब नहीं दिया गया। बेसमेंट, दुकानों, काम्प्लेक्स का निर्माण ग्राम पंचायत ऐमागिर्द से अनुमति लेकर कराया गया जबकि 2015 में ही मप्र सरकार की ओर से नोटिफीकेशन जारी कर हमीदपुरा क्षेत्र को नगर निगम के अधिन कर दिया गया था। हालांकि नगर निगम की ओर से भी लापरवाही बरती गई और करीब पांच साल बाद नोटिस देने की प्रक्रियाएं शुरू की गई। तीन दिन पहले निगम अमला हमीदपुरा क्षेत्र पहुंच था। यहां विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई थी। बाद में एक मॉल संचालक मॉल बंद करके चला गया था। काफी विवाद भी किया था, लेकिन अब नगर निगम ने कर सीमा का निर्धारण कर दिया है। 90 रहवासियों, दुकानदारों, मॉल संचालकों से निगम टैक्स वसूली करेगा।
निगम ने निर्माण को अवैध बताया
नगर निगम ने निर्माण कार्य को अवैध बताया है। साथ ही सभी का साइज के हिसाब से कर निर्धारण कर लिया गया है। तीन माह पहले 90 से अधिक लोगों को नोटिस भी जारी किए गए थे। बिना अनुमति निर्माण करने वाले लोगों से अब वसूली होगी। यहां किसी ने बिना अनुमति बेसमेंट तो किसी ने टीनशेड निर्माण, मॉल निर्माण, दुकान निर्माण कराया है।
इन्हें जारी किए गए थे नोटिस
Sadaiv Newsभिलाई आयरन, हकीमी स्टोर्स, राज स्टील, बादशाह स्टील, लधाराम सेठ, शाह एंड शाह इलेक्ट्रिकल, गुरूकृपा फर्नीचर, शांति इलेक्ट्रिक, सुपर बाजार, तकाउल्ला हाशमी, त्रिलोकचंद एंड संस, डीबी शॉपिंग, गागनदास मूलचंद पेशवानी, बुरहानी सीमेंट, भारत हार्डवेयर, हेप्पी लाइट, ग्लास हाउस, भोजवानी, बुरहानपुर रोडवेज, अजीत छाबड़िया, डॉ. निकहत अफरीन, तकलीवाला ग्लास, युसूफ मोहम्मद साहब, मोईन उद्दीन, नसीम बानो, शकेलुजमा रफीउजमा, नईम उज्जमा, हनीफ उद्दीन, उमर फारूक, शेख करीम, परदिया खान, नसीम बाना, शकील अहमद रहमत, फिरदोस बानो, नूर उल्ला बी, अशफाक हुसैन, इकबाल खुर्शीद, माजित अली, रेश्मा मेहमूद, मधुसुदन पटेल, अंजुम फिरदोस, शेख अलीम, शाहिस्ता परवीन, रूकसाना बी, डॉ. कमाल अहमद, कनीज फातमा, रमजान घासी, मंसूर अली खान, जावेद हमीद, हनीफ साहब, मोहम्मद असलम, नसीम आसिफ, जाहेद मीर, मुजुफीर रहमान, जावेद खान, नासीर हुसैन, वसीम पिता अय्युब, सरीना पति नसीर सहित 90 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किए थे।
मॉल संचालक को भी जारी किए गए थे कईं बार नोटिस
शाह एंड शाह मॉल संचालक राहुल रमेश शाह को भी नगर निगम द्वारा कईं बार नोटिस जारी किए गए थे। जिसमें कहा गया था कि नगर निगम की बिना अनुमति 25 बाय 80 और 35 बाय 60 फिट का जी प्लस 2 बेसमेंट भवन का निर्माण कार्य किया गया है। जिसकी विधिवत निगम से अनुमति नहीं ली गई है। यह नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 283 का उल्लंघन है। सात दिन में जवाब दें। जबकि मॉल संचालक का कहना था कि हमें कोई नोटिस नहीं मिला। इसी तरह प्रशांत रमेश शाह को बिना अनुमति भवन निर्माण, दीपक गोधवानी, राकेश लधाराम खटवानी और शांति फर्नीचर को भी बिना अनुमति भवन निर्माण का नोटिस दिया गया था। लधाराम खटवानी के नाम से भी अवैध निर्माण किए जाने पर नोटिस जारी किए गए थे। राजेंद्र तारवाला द्वारा दुकानें, बाउंड्रीवाल, भवन बिना अनुमति बनाए गए। उन्हें भी 2020 से लगातार नोटिस दिए गए।
वर्जन
हमीदपुरा के हजरत गोटिया पीर क्षेत्र में संचालित व्यावसायिक काम्प्लेक्स, दुकान संचालकों को नोटिस दिए गए थे। दुकानों की नपती की गई। बकाया टेक्स राशि वसूली की जायेंगी। फ़िलहाल अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई नहीं की जाएंगी।
– प्रेम कुमार साहू, कार्यपालन यंत्री नपानि

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser