राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

प्रभु श्रीराम का मंदिर हमारी संस्कृति, शाश्वत आस्था और राष्ट्रीय भावना का प्रतीक -ज्ञानेश्वर पाटील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्राचीन श्री स्वामीनारायण मंदिर परिसर में सांसद- महापौर सहित जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता की बुरहानपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 जनवरी से 22 जनवरी तक मंदिरों एवं पूजा स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया है। इसी के तहत आज खंडवा लोकसभा

On: January 14, 2024 11:34 AM
Follow Us:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्राचीन श्री स्वामीनारायण मंदिर परिसर में सांसद- महापौर सहित जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता की

बुरहानपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 जनवरी से 22 जनवरी तक मंदिरों एवं पूजा स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया है। इसी के तहत आज खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने बुरहानपुर के सिलमपुरा स्थित प्राचीन श्री स्वामीनारायण मंदिर परिसर में भाजपा के जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्तागणों के साथ स्वच्छता अभियान में सहभागिता की,सर्वप्रथम सभी ने भगवान श्री स्वामीनारायणजी के दर्शन व पूजा अर्चना कर महंत श्री बृजबल्लभदास जी कोठारी, रघुवीर प्रसाददास, जगदीश प्रसाद का आशीर्वाद लिया।
Sadaiv Newsइस अवसर पर सांसद श्री पाटील ने सभी से अपील करते हुए कहा कि आइए, हम सभी अयोध्या में होने वाले प्रभु श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठान से पहले इस अभियान का हिस्सा बनें। “ईश्वर की भक्ति के बाद स्वच्छता सबसे बड़ी भक्ति है” को आगे बढ़ाने का यह प्रयास है। प्रभु श्री राम का मंदिर हमारी संस्कृति का आधुनिक, शाश्वत आस्था और राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है। यह मंदिर करोड़ो लोगों की सामूहिक शक्ति एवं भावना का प्रतीक बने, इसके लिए हमें सभी पवित्र स्थलों को भी इस मौके पर स्वच्छ बनाना है। 2 अक्टूबर 2014 से देश को स्वच्छ बनाने वाली मोदी जी की इस मुहिम को हमें राष्ट्रीय सांस्कृतिक पुनर्जागरण के इस स्वर्णिम अवसर पर आगे बढ़ाना है।
अभियान में महापोर माधुरी अतुल पटेल, सांसद प्रतिनिधि किशोर शाह, मनोज टंडन, आदित्य प्रजापति, प्रकाश काले, डॉ दीपक वाभले,अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष ईश्वर चौहान, भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश कपूर, कैलाश पारीक, एमआईसी चेयरमेन व पार्षद भारत इंगले, नितेश दलाल, गौरव शुक्ला, अशोक महाजन, दिनकर पाटील, मंडल अध्यक्ष विक्रम चंदेल, नरेंद्र मोदी, अशोक शाह, करुणा भट्ट, मृदुला शाह, जयश्री पाटीदार, सावित्री बत्रा आदि उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser