राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

पुलिस ने बलवाड़ टेकरी पर अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर दी दबिश

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में करीबन 100 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी दबिश में हुए शामिल 500 लीटर अवैध हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन एक लाख रुपए की जप्त। दो आरोपी गिरफ्तार 10,000 लीटर कच्ची महुआ लहान कीमती करीबन दस लाख रुपए की नष्ट की गई बुरहानपुर। आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत

On: March 29, 2024 3:48 PM
Follow Us:
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में करीबन 100 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी दबिश में हुए शामिल

  • 500 लीटर अवैध हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन एक लाख रुपए की जप्त। दो आरोपी गिरफ्तार

  • 10,000 लीटर कच्ची महुआ लहान कीमती करीबन दस लाख रुपए की नष्ट की गई

बुरहानपुर। आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार पाटीदार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय करने वाले लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। जिनके पालन में अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध सभी थाना क्षेत्रों में लगातार कार्यवाहियां की जा रही है। निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश के नेतृत्व में आज शिकारपुरा थाना पुलिस द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब निर्माताओं के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई है। पुलिस को बलवाड टेकरी पर नालों किनारे भट्टीयां लगाकर बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब निर्माण की सूचना प्राप्त हो रही थी।

Sadaiv Newsसूचना पर कार्यवाही करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश के नेतृत्व में गठित 5 पुलिस टीमों द्वारा आज 29 मार्च की सुबह बलवाड़ टेकरी पर दबिश दी गई। दबिश में शहर के थानों सहित पुलिस लाइन का महिला/पुरुष मिलाकर कुल 100 का पुलिसबल शामिल था। बलवाड़ टेकरी पर दबिश देते हुए करीबन 40-50 घरों एवं ताप्ती नदी से जुड़े नालों के किनारे-किनारे सघन चैकिंग की गई। सर्चिंग की कार्यवाही करते अवैध शराब बनाने में लिप्त 2 आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया जबकि एक आरोपी हुकुम पाराशर फरार हो गया। दबिश के दौरान 500 लीटर अवैध देशी महुआ शराब कीमती करीबन 1,00,000/- (एक लाख रुपए) की जप्त की गई साथ ही करीबन 10,000 लीटर कच्ची महुआ लहान कीमती करीबन 10,00,000/- ( दस लाख रुपए) की नष्ट की गई। तीनों आरोपीगणों के विरूद्ध थाना शिकारपुरा पर 34(2) आबकारी अधिनियम के प्रकरण पंजीबद्ध किए गए है।
ये है आरोपी
– भगवान पिता आशाराम बीदयारे उम्र 50 साल, निवासी आलमगंज बुरहानपुर से 150 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन 30,000/- रुपए जप्त की गई।
– रविन्द्र पिता हीरा परसार उम्र 35 साल निवासी बलवाड़ टेकडी जैनाबाद से 150 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 30,000/- जप्त की गई।
– हुकुम पिता हिरा पाराशर उम्र 40 साल निवासी बलवाड टेकडी जैनाबाद से 200 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 40,000/- की जप्त की गई
ये माल किया जप्त
500 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन 1,00,000/- (एक लाख रुपए) की जप्त की गई।
लहान किया नष्ट
10,000 लीटर कच्ची महुआ लहान कीमती करीबन 10,00,000/- (दस लाख रुपए) की नष्ट की गई।
सराहनीय कार्य
– उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिकारपुरा निरी. कमल सिंह पंवार, उप निरी शंकर लोने, उप निरी. हेमेंद्र सिंह चौहान सहित दबिश में शामिल शहर के थानों एवं पुलिस लाइन से शामिल हुए पुलिस बल का सराहनीय कार्य रहा।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फोनपे पर फर्जी लिंक भेजकर महिला से 1.15 लाख रुपए की साइबर ठगी, शिकारपुरा पुलिस ने दर्ज किया मामला

’25 हजार रुपए आ रहे हैं…’ एक कॉल, दो लिंक और 15 मिनट में खाली हो गया खाता; साइबर ठगों ने महिला से 1.15 लाख रुपए उड़ाए

बुरहानपुर के भगवानिया गांव में करंट हादसे के मामले में बिजली विभाग के दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

लाइन बंद थी… फिर अचानक दौड़ गया करंट; 25 वर्षीय युवक की मौत के बाद खुली बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, दो कर्मचारियों पर केस

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser