राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

BURHANPUR NEWS- 24 घंटे में ही पुलिस ने कर दिया चोरी का खुलासा

नेपानगर के दीनदयाल नगर में हुई थी चोरी, घर के सामने रहने वाली महिला ने दिया था वारदात को अंजाम बुरहानपुर। नेपानगर में घर के सामने ही रहने वाली एक महिला चोरी की आरोपी निकली। मामले में शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने इसका खुलासा कर आरोपी महिला को

On: April 27, 2024 8:34 PM
Follow Us:
  • नेपानगर के दीनदयाल नगर में हुई थी चोरी, घर के सामने रहने वाली महिला ने दिया था वारदात को अंजाम

बुरहानपुर। नेपानगर में घर के सामने ही रहने वाली एक महिला चोरी की आरोपी निकली। मामले में शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने इसका खुलासा कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। चोरी की वारदात 26 अप्रैल को हुई। खुलासा दूसरे दिन 27 अप्रैल को ही हो गया।
Sadaiv Newsदरअसल वार्ड नंबर 23 पंडित दीनदयाल नगर में विनोद पिता छगन मोरे के घर हुई 3.71 लाख रु. की चोरी की वारदात हुई थी। एसडीओपी निर्भय सिंह अलावा ने बताया 26 अप्रैल को विनोद मोरे ने शिकायत की थी कि उसके घर से चांदी के 1 किलो 140 ग्राम जेवर, 3 तौला सोना और 1.50 लाख रूपए चोरी हुआ है। कुल 3.71 लाख की चोरी हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला जांच में लिया। जांच में पता चला आरोपी एक महिला है और वह उसी के घर के सामने रहती है। पुलिस ने आरोपी महिला पिंकी पति उमेश कहार 30 निवासी पंडित दीनदयाल नगर को गिरफ्तार किया।
चोरी करके अपनी साडी में छिपा लिया
आरोपी महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले दोपहर में फरियादी के घर गई जहां उसे बिस्तर के नीचे रखी अलमारी की चाबी दिखाई दी। जिससे उसने अलमारी का ताला खोलकर अलमारी के छोटे लॉकर में रखे नगदी 5-5 सौ के नोटों की 50-50 हजार रूपये की तीन गड्डीयां, चांदी के बने वजनी कड़े 3 सहित अन्य छोटे छोटे चांदी के जेवरात, सोने की 3 अंगूठियां, 1 जोडी सोने के कान के झुमके, मंगल सूत्र, छोटी 3 सोने की बालिया सभी रखे थे जो मैंने निकाल कर चोरी करके अपनी साडी में छिपा लिया तथा अलमारी का ताला लगाकर चाबी वापस बिस्तर में रख दी। सभी चोरी किया सामान मैंने अपने घर की आचार की चीनी की बरनी में छिपाकर रख दिया। आरोपिया के कब्जे से उस स्थान से उक्त जेवरात एवं नगदी कुल कीमती 3 लाख 71 हजार रूपये के जप्त किये।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानु जायसवाल, उनि रामचंद्र सांवले, उनि शहाबुद्दीन कुरैशी, प्रआर गुरूदीप पटेल, आर गजेन्द्र रावत, आर. अनिल, आर. लालसिंग, आर. सुरेश गोयल, म.आर. पूनम, म.आर. निधी की सराहनीय भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फोनपे पर फर्जी लिंक भेजकर महिला से 1.15 लाख रुपए की साइबर ठगी, शिकारपुरा पुलिस ने दर्ज किया मामला

’25 हजार रुपए आ रहे हैं…’ एक कॉल, दो लिंक और 15 मिनट में खाली हो गया खाता; साइबर ठगों ने महिला से 1.15 लाख रुपए उड़ाए

बुरहानपुर के भगवानिया गांव में करंट हादसे के मामले में बिजली विभाग के दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

लाइन बंद थी… फिर अचानक दौड़ गया करंट; 25 वर्षीय युवक की मौत के बाद खुली बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, दो कर्मचारियों पर केस

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser