राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

मंडी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी- कहा, सीएम की ही बात नहीं मान रह अफसर, मंडी में अफरा तफरी

बुरहानपुर। मंडी में अफरा तफरी मची है। एक दिन पहले गंदगी के कारण व्यापारियों ने आक्रोश जताया था। किसान भी हताश और निराश होकर मंडी से वापस लौट गए थे। हड़ताल के कारण मंगलवार को भी मंडी बंद रही। दरअसल अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंडी अफसर, कर्मचारी 16 सितंबर से काली पट्टी

On: September 19, 2023 11:05 AM
Follow Us:

बुरहानपुर। मंडी में अफरा तफरी मची है। एक दिन पहले गंदगी के कारण व्यापारियों ने आक्रोश जताया था। किसान भी हताश और निराश होकर मंडी से वापस लौट गए थे। हड़ताल के कारण मंगलवार को भी मंडी बंद रही।
दरअसल अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंडी अफसर, कर्मचारी 16 सितंबर से काली पट्टी बांधकर काम कर रहे थे। 18 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हुई है जिसके कारण मंडियों में अव्यवस्था फैल गई है। न तो साफ सफाई हो रही है न ही किसानों की उपज की बिक्री हो पा रही है। ऐसे में किसान खासे परेशान हो रहे हैं। एक दिन पहले कुछ किसान यहां टमाटर और आलू खराब होने पर फेंक गए थे।
इसे लेकर संयुक्त संघर्ष मोर्चा भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने कहा-संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा मंडी बोर्ड की विभिन्न मांगों पर कार्रवाई न होने के कारण प्रदेश की 259 मंडियों और 298 उपमंडियों में आंदोलन किया जा रहा है। मुख्य मांग आमेलन के अलावा मंडी बोर्ड में पिछले 20 सालों से सेवाएं दे रहे स्थाई कर्मियों को नियमित किए जाने की मांग की है। इसके अलावा मंडी बोर्ड की सेवा में कार्यरत सचिवए सहायक उप निरीक्षक का पद नाम बदलकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी उप निरीक्षक किए जाने, लेखापाल तृतीय के पद समाप्त कर लेखा पाल प्रथमए द्वितीय किए जाने, मंडी बोर्ड में शामिल सहायक वर्ग एक के पद नाम परिवर्तन कर सहायक अनुभाग अधिकारी करने, परामर्श दात्री समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार कार्रवाई करने आदि की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि सीएम ने आमेलन की घोषणा की थी, लेकिन अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
मंगलवार को मंडी सचिव शर्मिला निनामा सहित अन्य अफसर, कर्मचारियों ने नारेबाजी कर मांगों के निराकरण की मांग की। इस दौरान लेखापाल जयश्री रामटेक, सुनील पाटिल, मनीष गंगराड़े, कैलाश निगम, माया देवी चौहान, पिंकी खन्ना, दिनेश सोनी, शेख मोहम्मद, संतोष दलाल, अनिल पाटिल, अशोक पाटिल, ठाकुर अरविंद सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser