Homeमध्यप्रदेशलोकसभा चुनाव- भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल ने...

लोकसभा चुनाव- भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल ने रिकार्ड मतों से दर्ज की जीत 

बहादरपुर स्थित डाईट कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना बुरहानपुर की 20 और नेपानगर विधानसभा की मतगणना 22 राउंड में पूरी हुई बुरहानपुर विधानसभा से भाजपा को करना पड़ा हार का सामना बुरहानपुर। लोकसभा चुनाव का परिणाम दिलचस्प रहा। नतीजे सामने आए तो भाजपा ने लीड के साथ जीत तो दर्ज की, […]

बुरहानपुर। लोकसभा चुनाव का परिणाम दिलचस्प रहा। नतीजे सामने आए तो भाजपा ने लीड के साथ जीत तो दर्ज की, लेकिन बुरहानपुर विधानसभा में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। यह सवाल उठ रहे हैं कि ऐसा क्या हुआ कि विधानसभा चुनाव में 32 हजार की लीड हासिल करने वाले भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में 7 हजार से अधिक मतों से पीछे हो गई। कांग्रेस को बुरहानपुर विधानसभा में अधिक वोट मिले। भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर स्थानीय कमल टॉकीज चौराहे पर जीत का जश्न भी मनाया गया।
Sadaiv Newsलोकसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से बहादरपुर स्थित जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान डाईट कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू हुई। जिला प्रशासन ने इसकी पुख्ता तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर ली थी। एक दिन पहले पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा सयुंक्त रूप से रिहर्सल भी की गई थी। वहीं मंगलवार सुबह 8 बजे से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। मतगणना स्थल पर 200 से अधिक पुलिस अफसर, कर्मचारी तैनात किए गए थे। सुबह 5 बजे से ही सभी अफसर, कर्मचारी ड्यूटी लगा दी गई थी।
डाईट कॉलेज में जिले की 2 विधानसभा नेपानगर और बुरहानपुर की मतगणना हो रही है। मतों की गणना के लिए बुरहानपुर के लिए 18 और नेपानगर विधानसभा के लिए 14 टेबल लगाई गई। बुरहानपुर विधानसभा की मतगणना 20 और नेपानगर विधानसभा की मतगणना 22 राउंड में पूरी हुई। दोनों विधानसभा के 32 टेबल पर 38 गणना सुपरवाइजर इतने ही गणना सहायक और माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए थे। मतगणना स्थल पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था थी। हर मतगणना हॉल में वीडियो कैमरे और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी गई। गेट नंबर 1 से अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ता, गणना अभिकर्ता और मीडियाकर्मियों को प्रवेश दिया गया। गेट नंबर 2 से मतगणना के लिए नियुक्त अधिकारी, कर्मचारियों ने प्रवेश किया।
कमल चौराहा पर मनाया जीत का जश्न
Sadaiv Newsखंडवा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल की प्रचंड जीत पर भाजपाईयों ने स्थानीय कमल टॉकीज चौराहे पर जीत का जश्न मनाया। जमकर आतिशबाजी की गई और एक दूसरे को जीत की बधाई देकर मिठाई खिलाई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, विधायक अर्चना चिटनिस, दिलीप श्रॉफ, चिंतामन महाजन, बलराज नवानी सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सुबह ही पूजा अर्चना कर जीता का दावा किया
Sadaiv Newsभाजपा प्रत्यशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने मंगलवार सुबह पूजा अर्चना कर जीत का दावा किया। उन्होनंे कहा आज मंगलवार का दिन है और मंगल ही होगा। बुरहानपुर से वह खंडवा के लिए रवाना गए गए। वहीं दिनभर जिलेभर राजनीतिक माहौल नजर आया। डाईट में भी काफी संख्या में लोग परिणाम जानने के लिए पहुंचे थे।
मोदी जी नेतृत्व में गरीबों के कल्याण के लिए काम किया
इस दौरान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता के कल्याण के लिए जो योजनाएं बनाई। डबल इंजन की सरकार ने गरीबों के कल्याण को लेकर हमेशा चिंता की। जनता के लिए योजनाएं बनाने का काम किया। हमारे कार्यकर्ताओं का परिश्रम इन सब बातों को लेकर जनता के बीच गए। जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला है। पूरी उम्मीद है कि हम आने वाले समय में क्षेत्र का विकास हम करेंगे।
बुंरहानपुर विधानसभा में हारी बीजेपी, नेपानगर में मिली लीड
लोकसभा चुनाव में इस बार भी नेपानगर विधानसभा के मतदाताओं ने भाजपा को लीड दिलाई है जबकि 6 माह पहले ही बुरहानपुर विधानसभा से लीड हासिल करने वाली भाजपा लोकसभा में 7209 वोटों से पिछड़ गई। परिणाम समने आए तो कांग्रेस के नरेंद्र पटेल को बुरहानपुर विधानसभा से कुल 1 लाख 19 हज़ार 736 वोट मिले, जबकि भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल को 1 लाख 12 हजार 527 वोट मिले। अंतर 7209 वोट का रहा। यह अंतर कहीं न कहीं भाजपा की गुटबाजी से जोड़कर भी देखा जा रहा है। वहीं नेपानगर विधानसभा में भाजपा को लीड मिली है। यहां कांग्रेस के नरेंद्र पटेल को 74815 और भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल को 1 लाख 14 हज़ार 308 वोट मिले। यहां से भाजपा को 39,493 वोटों से लीड मिली।
बुरहानपुर जीत पर श्री रघुवंशी ने जनता का आभार माना..
विपरीत परिस्थितियों में भी जनता ने आज हमारा साथ नही छोड़ा। 7 विधानसभा में हारे किन्तु बुरहानपुर की जनता ने मतदाताओं ने कांग्रेस का साथ दिया। उसका मान रखा और यहां से 7 हजार से ज्यादा वोट से कांग्रेस को जीता कर जो आशीर्वाद हमे दिया उसके लिए हम बुरहानपुर की शानदार जानदार जनता के आभारी है। और उनका धन्यवाद देते है। उक्त आभार मानते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव अजयसिंह रघुवंशी ने बुरहानपुर के मतदाताओं का आभार माना उन्हें धन्यवाद दिया। श्री रघुवंशी ने कहा कि हम निरन्तर जनता की सेवा में लगे रहेंगे,उनकी सेवा करते रहेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles