राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

अर्चना चिटनिस के प्रयास सफल- अतिवर्षा में क्षतिग्रस्त बैराजों की मरम्मत हेतु 292.21 लाख स्वीकृत, वर्क आर्डर हुआ जारी

बुरहानपुर। पूर्व मंत्री एवं विधायक अर्चना चिटनिस के प्रयासों के परिणाम स्वरूप जिले में वर्ष 2023 में हुई अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुए बैराजों की मरम्मत व सुधार हेतु 292.21 लाख रूपए की राशि स्वीकृति के साथ ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर वर्क आर्डर जारी कर दिए गए है। श्रीमती चिटनिस ने बताया कि

On: June 21, 2024 8:42 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। पूर्व मंत्री एवं विधायक अर्चना चिटनिस के प्रयासों के परिणाम स्वरूप जिले में वर्ष 2023 में हुई अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुए बैराजों की मरम्मत व सुधार हेतु 292.21 लाख रूपए की राशि स्वीकृति के साथ ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर वर्क आर्डर जारी कर दिए गए है।
श्रीमती चिटनिस ने बताया कि मोहना नदी पर निर्मित बोदरली बैराज, रायसेना बैराज, खोखरी बैराज क्रमांक-02 एवं रेहटा-नीमगांव बैराज की विंग-वॉल की वॉल एवं रिटर्निंग वॉल का अतिरिक्त तथा मरम्मत कार्य को स्वीकृति मिल सकी है। इस कार्य के लिए मेसर्स शनिदेव कंस्ट्रक्शन कंपनी ग्वालियर को वर्क आर्डर जारी किया गया है। रबि सिंचाई के पूर्व मरम्मत एवं सुधार कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
ज्ञात हो कि उक्त स्वीकृति के लिए विधायक अर्चना चिटनिस ने संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर बुरहानपुर में वर्ष 2023 में अतिवर्षा कारण क्षतिग्रस्त हुए बैराजों की मरम्मत की मांग रखी थी। श्रीमती चिटनिस ने बताया कि 22 से 24 अगस्त 2023 को बुरहानपुर जिले में हुई अतिवर्षा से मोहना नदी पर बने बैराज रायसेन बैराज, कोदरी बैराज, सेलगांव बैराज, तारापाटी बैराज, सुखपुरी बैराज, कालुशा बाबा बैराज, नायर बैराज की क्षति हुई थी। बैराजों की क्षति से वर्ष 2023 में पूर्ण क्षमता से बैराजों जलभरण न होकर क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा प्राप्त नहीं हो सकी है। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि करोड़ों रूपए की लागत से बने बैराजों का क्षतिग्रस्त होने के कारण उपयोग सिंचाई की दृष्टि से नहीं हो पा रहा है। अब बैराजो के मरम्मत का कार्य पूर्ण हो सकेगा और जल भरण होकर कृषकों को पूर्व के भांति समुचित लाभ मिल सकेंगा। उक्त स्वीकृति पर क्षेत्र के किसानों ने विधायक अर्चना चिटनिस के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser