राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

करंट लगने से 26 वर्षीय युवक की मौत, अस्पताल में 24 घंटे बाद हुआ शव का पोस्टमार्टम

परिजन ने लगाया लापरवाही का आरोप बुरहानपुर। जिले के ग्राम सावली में रविवार को एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई थी। युवक बोवनी करने खेत में गया था। इस दौरान यहां बिजली का तार गिरने से उसे करंट लगा था जिससे उसकी मौत हो गई, लेकिन डॉक्टरों ने समय पर

On: June 25, 2024 8:03 PM
Follow Us:
  • परिजन ने लगाया लापरवाही का आरोप

बुरहानपुर। जिले के ग्राम सावली में रविवार को एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई थी। युवक बोवनी करने खेत में गया था। इस दौरान यहां बिजली का तार गिरने से उसे करंट लगा था जिससे उसकी मौत हो गई, लेकिन डॉक्टरों ने समय पर उसका पोस्टमार्टम नहीं किया। दूसरे दिन खकनार में पोस्टमार्टम हुआ। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली के पोल 15 दिन पहले आई हवा अंधी से गिर गए थे जिसकी शिकायत हमने बिजली विभाग में की थी। लेकिन कोई निराकरण नहीं हुआ। जिसका खामियाजा हमारे बच्चे को भुगतना पड़ा।
बिजली के तार गिरने से हुआ हादसा
Sadaiv Newsसावली निवासी मृतक गोरेलाल खेत में काम कर रहा था। बिजली के तार नीचे गिरने के कारण करंट लगने से युवक की मौत हो गई। रविवार दोपहर 2 बजे उसे खकनार अस्पताल में लाया गया, लेकिन समय रहते डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम नहीं किया और मृतक का शव दोपहर 2 बजे से अगले दिन 11 बजे तक अस्पताल में ही पड़ा रहा। परिजनों का कहना है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर दोपहर 2 से 5.30 बजे तक थे, लेकिन उसका डॉक्टरो की लापरवाही के कारण पोस्टमार्टम नहीं हुआ। 24 घंटे के बाद पोस्टमार्टम हुआ। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पोस्टमार्टम करने में लापरवाही बरती गई।
बिजली कंपनी अफसर बोले- लिखित शिकायत नहीं आई थी
इसे लेकर बिजली कंपनी के अफसरों का कहना है कि हमें पहले कोई लिखित में शिकायत नहीं आई थी। मामले की जांच करा रहे हैं। वहीं इस पूरे मामले में खकनार थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं सीएमओ डॉ. राजेश सिसौदिया ने कहा आज ही मेरे संज्ञान में मामला आया है। इसकी जांच कराएंगे। अगर पोस्टमार्टम करने में लापरवाही बरती गई है तो कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser