राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

सौगात- बुरहानपुर जिले के लिए 266.37 करोड़ की 6 सिंचाई परियोजनाओं को मिली स्वीकृति

किसानों के लिये वरदान साबित होंगी परियोजना, 22 गांवों के किसानों को होगा फायदा बुरहानपुर। खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील और नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू के प्रयास से जिले में 266.37 करोड़ की 6 सिंचाई योजनाओ की प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। इससे जिले के 22 गांवों के किसानों को फायदा होगा।

On: July 8, 2024 7:50 PM
Follow Us:
  • किसानों के लिये वरदान साबित होंगी परियोजना, 22 गांवों के किसानों को होगा फायदा

बुरहानपुर। खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील और नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू के प्रयास से जिले में 266.37 करोड़ की 6 सिंचाई योजनाओ की प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। इससे जिले के 22 गांवों के किसानों को फायदा होगा।
Sadaiv Newsसांसद प्रतिनिधि मनोज टंडन ने बताया सिंचाई परियोजनाओं की डीपीआर भोपाल स्तर पर प्रशासकीय स्वीकृति के लिए लंबित थी। इन योजनाओं की स्वीकृति के लिए सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू ने भोपाल में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट से मुलाकात कर पत्र सौंपा था। इन योजनाओं के धरातल पर उतरने के बाद लगभग 11 हज़ार 500 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। इससे क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा। सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृत मिलने पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, विधायक मंजू राजेंद्र दादू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट का आभार जताया।
इन परियोजनाओं को मिली स्वीकृति
– झिरमिटी मध्यम सिंचाई परियोजना के लिये 242.58 करोड़, कोलभान तालाब 8.33 करोड़, सीवल बैराज कम काजवे 2.46 करोड़, निम्बापुर बैराज 2.90 करोड़, चाकबारा तालाब 6.57 करोड़, पलासुर बैराज 3.53 करोड़ शामिल है।
खकनार तहसील के 22 गांवों में सिंचाई कर सकेंगे किसान
नेपानगर की झिरमिटी मध्यम सिंचाई परियोजना बुरहानपुर जिले की खकनार तहसील के ग्राम झिरमिट के पास ताप्ती नदी पर प्रस्तावित है। इस परियोजना के निर्माण से बुरहानपुर जिले की तहसील खकनार के कईं गांवों को लाभ मिलेगा। योजना का निर्माण होने पर कुल 31.25 मि.घनमी जल का संग्रहण किया जा सकेगा। परियोजना के तहत झिरमिट बैराज मध्यम सिंचाई योजना से जल का उद्वहन कर भूमिगत पाइप लाइन से उच्च दबाव पर एक हेक्टेयर तक जल प्रदाय कर दबाव युक्त पध्दति होज सिंचाई से खकनार तहसील के लगभग 22 ग्रामों में सिंचाई की जा सकेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser