राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

बालक बुद्धि के नेतृत्व वाली पार्टी को मिली 99 सींटों पर ही वह प्रसन्न 

भाजपा द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनीस ने कहा एमपी के बजट, प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को 293 सीटें मिली और जिन्हें हमसे ढाई गुना कम सीटें जिस बालक बुद्धि के नेतृत्व वाली पार्टी को मिली वह 99 पर ही प्रसन्न

On: July 13, 2024 8:05 PM
Follow Us:
  • भाजपा द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनीस ने कहा

  • एमपी के बजट, प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को 293 सीटें मिली और जिन्हें हमसे ढाई गुना कम सीटें जिस बालक बुद्धि के नेतृत्व वाली पार्टी को मिली वह 99 पर ही प्रसन्न हो रहे हैं। वह उसकी जिम्मेदारी समझने की बजाए देश के बहुसंख्यक समाज के खिलाफ पार्लियामेंट में अपमानजक और गैर जिम्मेदारी की टिप्पणी कर रहे हैं। यह कहां तक उचित है।
Sadaiv Newsयह बात प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक अर्चना चिटनीस ने शनिवार दोपहर पत्रकार वार्ता में कही। हर जिले में पत्रकार वार्ता आयोजित कर भाजपा नेता मोदी सरकार की केंद्र में बहुमत के साथ वापसी, मप्र सरकार का बजट और केंद्र, राज्य सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। इसके तहत शनिवार दोपहर 3 बजे से स्थानीय निजी होटल में पत्रकार वार्ता हुई। जिसमें विधायक अर्चना चिटनीस ने प्रदेश स्तर से पार्टी की ओर से आए कईं बिंदुओं पर अपनी बात रखी। मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ़ मनोज माने, वरिष्ठ नेता अधिवक्ता ज्ञानेश्वर मोरे, अरूण शेंडे, दिलीप श्रॉफ, जिला महामंत्री चिंतामण महाजन, सुभानसिंह चौहान, कैलाश पारीख, गिरीश शाह, जगदीश कपूर सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।
प्रवक्ता अर्चना चिटनीस ने आगे कहा भाजपा सरकार प्रमाणिकता और परिश्रम के साथ अपनी भूमिका का निर्वहन करती है, वहीं कांग्रेस विपक्ष के रूप में भी लोकतंत्र में मजाक का विषय बन गई है। 2024 का यह चुनाव नीति, नियत, निष्ठा और निर्णय पर विश्वास का चुनाव रहा है। देश में बहुत से राज्य ऐसे हैं, जहां भाजपा का अपना वोट प्रतिशत भी बढ़ा है, जिसकी मुख्य वजह है, भाजपा की सरकार, कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन रही है। पिछले चुनाव वर्ष 2019 के मुकाबले वर्ष 2024 के चुनाव में देश के विभिन्न राज्यों में हमारा वोट प्रतिशत बेहतर हुआ है। जिसकी वजह हमारे कार्यकर्ताओं का धरातल पर निरंतर प्रवास और परिश्रम है।
मुख्यमंत्री ने वार्षिक बजट के आकार को दो गुना किया
श्रीमती चिटनीस ने कहा हमारे कर्मठ व जुझारू मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार के प्रयास है, कि आगामी 5 वर्षों में प्रदेश के वार्षिक बजट के आकार को दो गुना किया जाए। इस संबंध में पहला कदम वर्ष 2023-24 के बजट की तुलना में बिना कोई नया कर लगाए, वर्ष 2024-25 के वार्षिक बजट 3 जुलाई 2024 को 3 लाख 65 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया। 16 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी की गई है। प्रदेश में निरंतर कुशल वित्तीय प्रबंधन एवं आर्थिक गतिविधियों के विस्तार से प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय में निरंतर वृद्धि हो रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser