राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

नेपानगर विधायक मंजू दादू ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात- लोखंडिया के लिए टू-लाइन मार्ग और पांधार नदी पर पुल निर्माण की मांग

बुरहानपुर। नेपानगर विधायक मंजू दादू ने बुधवार को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एक मांग पत्र सौंपा, जिसमें नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में कुछ विकास कार्यों की स्वीकृति देने की मांग रखी। विधायक मंजू राजेंद्र दादू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर ग्राम लोखंडिया के

On: July 25, 2024 2:45 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। नेपानगर विधायक मंजू दादू ने बुधवार को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एक मांग पत्र सौंपा, जिसमें नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में कुछ विकास कार्यों की स्वीकृति देने की मांग रखी। विधायक मंजू राजेंद्र दादू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर ग्राम लोखंडिया के लिए टू लाइन मार्ग, असीर-चांदनी, नेपानगर मार्ग स्थित पांधार नदी पर पुल निर्माण, खंडवा उद्ववन सिंचाई परियोजना की नहर का विस्तारीकरण सहित अन्य मागों को लेकर पत्र सौंपा।
मनोज टंडन ने बताया कि मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि ग्राम लोखंडिया में प्राचीन मोती माता मंदिर है। जहां पर लाखों की तादाद में भक्तजन दर्शन करने प्रतिवर्ष आते हैं। सिरपुर से हसीनाबाद, हसीनाबाद से लोखंडिया, डोईफोड़िया से लोखंडिया, लोखंडिया से नांदुरा तक मार्गों की स्वीकृति देकर इसे टू लाइन किया जाए ताकि मोती माता के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा हो सके। वहीं असीर से नेपानगर मार्ग पर पांधार नदी पर स्थित पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। नवीन पुल का प्राक्कलन संबंधित विभाग द्वारा प्रेषित किया गया है। इसकी राशि स्वीकृत हो जाती है तो जल्द ही नवीन पुलिया के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। खंडवा उद्ववन सिंचाई परियोजना के नहर की दूरी नेपानगर विधानसभा के ग्राम डोजर, खातला, जलान्द्रा, पूरा, बदनापुर तहसील धुलकोट से लगभग 3.5 किमी की है। इस क्षेत्र में जल अभाव होने से कृषकों को नहर की आवश्यकता है। इसलिए नेपानगर विधानसभा में सिंचाई लाभ के लिए खंडवा उद्ववन सिंचाई परियोजना की नहर का विस्तारीकरण इन गांवों में किया जाए। धूलकोट क्षेत्र के ग्राम अम्बा में तालाब स्वीकृति का पत्र भी दिया। मुख्यमंत्री ने विधायक को विश्वास दिलाया कि जल्द ही इन विकास कार्यों की स्वीकृति संबंधित विभाग द्वारा प्रदान की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser