राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

BURHANPUR NEWS- किसानों से धोखाधड़ी करने वाले फरार 2 आरोपियों पर 10 हजार का इनाम घोषित

मक्का उपज खरीदी के नाम पर 29 किसानों से की थी 3.50 करोड़ की ठगी, शाहपुर थाना पुलिस ने दर्ज किया था केस बुरहानपुर। किसानों के साथ 3.50 करोड़ की ठगी करने वाले 2 आरोपियों पर बुरहानपुर एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार ने 10 हजार का इनाम घोषित किया है। प्रत्येक पर 5-5 हजार

On: August 12, 2024 8:53 PM
Follow Us:
  • मक्का उपज खरीदी के नाम पर 29 किसानों से की थी 3.50 करोड़ की ठगी, शाहपुर थाना पुलिस ने दर्ज किया था केस

बुरहानपुर। किसानों के साथ 3.50 करोड़ की ठगी करने वाले 2 आरोपियों पर बुरहानपुर एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार ने 10 हजार का इनाम घोषित किया है। प्रत्येक पर 5-5 हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया। आरोपी फरार है। उनके खिलाफ पुलिस ने कुछ दिन पहले ही किसानों की शिकायत पर केस दर्ज किया था।
गौरतलब है कि फोपनार, तुरकगुराड़ा, बड़सिंगी के 29 किसानों के साथ मक्का उपज खरीदी के नाम पर 3.50 करोड़ की धोखाधड़ी की गई थी। एक आरोपी ने खुद को फोपनार गांव का भानजा बताया था। उसने महाराष्ट्र के एक डॉक्टर के साथ मिलकर किसानों के साथ धोखाधड़ी की थी। आरोपियों ने किसानों को झांसा देकर मक्का फसल खरीदी थी। कुछ दिन पहले किशोर पिता विश्वनाथ महाजन निवासी ग्राम फोपनार अपने साथ ग्राम फोपनार, तुरकगुराड़ा, बड़सिंगी के 29 किसानों को लेकर एसपी के पास पहुंचे थे। एसपी ने शाहपुर थाने को मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए कहा था। किसानों की शिकायत पर शाहपुर थाने में आरोपी जितेन्द्र पिता वल्लभ महाजन निवासी ग्राम कर्की तहसील मुक्ताईनगर जिला जलगांव महाराष्ट्र और आरंभ ट्रेडिंग कंपनी के संचालक डॉ प्रफुल्ल पिता वासुदेव पाटिल निवासी चालिस बिगा मलकापुर जिला बुलढाणा महाराष्ट्र के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।
प्रलोभन देकर खरीदी थी मक्का उपज, पैसा नहीं दिया
आरोपियों ने किसानों की मक्का की फसल को अवैध रूप से बेईमानीपूर्वक झूठा लोभ, लालच, प्रलोभन देकर करीब 3 करोड़ रूपये की राशि की खरीदी, लेकिन राशि का भुगतान नहीं किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने थाना प्रभारी शाहपुर अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा उनके निवास स्थान व अन्य जगह पर तलाश के हर संभव प्रयास करने भी अभी तक कोई पता नहीं चला है। इसलिए प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी देवेन्द्र पाटीदार ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10000 रूपये प्रत्येक आरोपी पर 5000 रूपए के नगद पुरुस्कार की घोषणा की है। एसपी ने कहा जो कोई भी इन आरोपियों के बारे में सूचना देगा या गिरफ्तार करवाएगा उसे आरोपियों की गिरफ्तारी पर दस हजार रूपये की राशि के नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत किया जाएगा। यदि सूचनाकर्ता चाहेगा तो उसका नाम गुप्त रखा जाएगा।
आरोपियों की संपत्ति भी होगी कुर्क
पिछले दिनों कलेक्टर भव्या मित्तल ने बताया था कि जिला प्रशासन द्वारा भी आरोपियों की चलए अचल संपत्ति का रिकार्ड निकाला जा रहा है। पूरी कार्रवाई कोर्ट के माध्यम से होगी। आरोपियों की चलए अचल संपत्ति की जानकारी वहां प्रस्तुत की जाएगीए क्योंकि राशि अधिक है। यह उम्मीद कम है कि आरोपी राशि अदा कर देंगे इसलिए चलए अचल संपत्ति बिकवाकर ही किसानों का पैसा वापस दिलवाया जाएगा। पिछले दिनों डिप्टी कलेक्टर और अन्य अफसर महाराष्ट्र के बुलढाणा सहित अन्य जगह गए थे। वहां कलेक्टरए एसडीएम से मिले थे। पता चला है कि आरोपी ने कुछ नई प्रापर्टी खरीदी है। जिला प्रशासन इसकी जानकारी निकलवा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser