राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

बारूद के ढेर पर बैठा व्यावसायिक क्षेत्र- आग से मोबाइल की बैटरियां और चार्जर ऐसे फूटे जैसे पटाखे

मोबाइल गोदाम में लगी आग, 25 लाख का नया माल भरा था, 80 फीसदी जलकर राख, कईं जगह फायर एनओसी नहीं बुरहानपुर। शहर के बीच स्थित एक व्यावसायिक क्षेत्र बारूद के ढेर पर बैठा है। यहां फायर एनओसी को लेकर नगर निगम की कार्यप्रणाली लचर है। सोमवार को यहां एक हादसा होने पर

On: September 2, 2024 8:08 PM
Follow Us:
  • मोबाइल गोदाम में लगी आग, 25 लाख का नया माल भरा था, 80 फीसदी जलकर राख, कईं जगह फायर एनओसी नहीं

बुरहानपुर। शहर के बीच स्थित एक व्यावसायिक क्षेत्र बारूद के ढेर पर बैठा है। यहां फायर एनओसी को लेकर नगर निगम की कार्यप्रणाली लचर है। सोमवार को यहां एक हादसा होने पर हड़कंप की स्थिति मच गई। मोबाइल शॉप में आग लगने से मोबाइल की बैटरियां और चार्जर ऐसे फूटे जैसे पटाखे फूट रहे हैं। इसके बाद फिर सवाल खड़े हुए कि सुरक्षा को लेकर कहीं तो चूक हो रही है। खास बात यह है कि कईं गोदामों जांच न होने से किसी भी दिन हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। जहां मोबाइल शॉप में आग लगी उससे कुछ ही दूरी पर एक माचिस का गोदाम भी है। अगर आग बढ़ती तो इससे भी बड़ा हादसा हो सकता था।
Sadaiv Newsदरअसल सोमवार को शहर के बीचों बीच स्थित गोटिया पीर दरगाह रोड पर स्थित पवन मोबाइल शॉप में सुबह करीब 11.30 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। दुकानदार दुकान खोलने ही पहुंचा था कि तभी आग नजर आई। नगर निगम फायर फायटर को सूचना देने पर तत्काल टीम मौके पर पहुंची। 4 टैंकर, एक दमकल के माध्यम से करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया, लेकिन इसी बीच मोबाइल शॉप में रखी मोबाइल की बैटरियां, चार्जर, केबल धू धूकर जल गए। दुकानदार विक्की सचदेव के अनुसार हाल ही में यहां शॉप खोली है। आज सुबह शॉप खोलने आए तो देखा आग लगी हुई है। दीपावली को देखते हुए करीब 25-30 लाख रूपए का नया माल भरा था। करीब 80 फीसदी से ज्यादा नुकसान हो गया है।
कुछ ही दूरी पर है माचिस गोदाम, बड़ा हादसा टला
मोबाइल शॉप से कुछ ही दूरी पर एक अन्य व्यक्ति का माचिस का गोदाम है। साथ ही अन्य शोरूम, फैक्ट्री आदि भी है। अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। नगर निगम की टीम जहां आग लगी वहां की दीवार भी तोड़ना चाहती थी, लेकिन दुकानदारों ने मना कर दिया। इसके बाद दीवार नहीं तोड़ी गई।
दिखावे के लिए होती है जांच की कार्रवाई
जिले में दिखावे के लिए ही जांच की कार्रवाई होती है। रस्म अदायगी के लिए पिछले दिनों जिले के शोरूम, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आदि की जांच की गई थी, लेकिन बाद में बात आई गई हो गई। इसके बाद बेसमेंट में दुकानों की बात सामने आने पर नेाटिस जारी किए गए, लेकिन बाद में कुछ नहीं हुआ। जबकि नगर निगम ने सारे बेसमेंट खाली कराने को लेकर दुकानदारों को सख्ती से चेताया था। अब मोबाइल शॉप में आग लगने के बाद एक फिर से शहर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मॉल आदि की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser