Homeमध्यप्रदेशबजट में आंकड़ों की गड़बड़ी से मचा...

बजट में आंकड़ों की गड़बड़ी से मचा बवाल- आयुक्त ने उपायुक्त को दिया नोटिस, दो को प्रभार से हटाया

महापौर ने सरकारी वाहन निगम में जमा कराया इसके बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई बुरहानपुर। नगर निगम महापौर माधुरी अतुल पटेल पर विपक्ष ने आरोप लगाए थे कि उनकी यात्रा और वाहन खर्च पर 1.66 करोड़ रूपए खर्च हुए हैं, लेकिन नगर निगम ने इसे लिपिकीय त्रुटि बताया। साथ ही आयुक्त का कहना है कि लिपिकीय त्रुटि […]

  • महापौर ने सरकारी वाहन निगम में जमा कराया इसके बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई

बुरहानपुर। नगर निगम महापौर माधुरी अतुल पटेल पर विपक्ष ने आरोप लगाए थे कि उनकी यात्रा और वाहन खर्च पर 1.66 करोड़ रूपए खर्च हुए हैं, लेकिन नगर निगम ने इसे लिपिकीय त्रुटि बताया। साथ ही आयुक्त का कहना है कि लिपिकीय त्रुटि से ऐसा हुआ था जो खर्च 2022-23 का पेश होना था उसमें एक हेड के सामने यह राशि आ गई थी जो कि महापौर का अकेले का खर्च नहीं है, बल्कि पूरे नगर निगम के वाहनों खर्च है। वहीं इसे लेकर आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने उपायुक्त शेलेष गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है जबकि दो कर्मचारियों को प्रभार से हटाकर दूसरे विभाग में भेज दिया है।
इसे लेकर उपायुक्त व प्रभारी वित्त शैलेष गुप्ता ने कहा-बजट के हेड में गलती हुई है। यह वर्गीकृत न होते हुए एक ही जगह महापौर के सामने के कॉलम में लिखा गया था। खर्च 1.66 करोड़ दिखाया गया है जो गलती से हुआ है। नगर निगम में नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से एक एजेंसी रहती है जो जानकारी उन्हें दी जाती है वह फीड की जाती है। निगम लेखा शाखा की ओर से जानकारी दी जाती है। वह अपने तरफ से फीड करते हैं।, लेकिन इसमें लिपिकीय त्रुटि हुई है। उनके द्वारा 100 से अधिक पेज का बजट बनाया गया था। वाहन खर्च के सामने सभी वाहनों के खर्च की बताए महापौर का वाहन खर्च 1.66 करोड़ दर्शा दिया गया था। बजट प्रस्तुत नहीं हो पाया और विपक्ष ने मुद्दा बना लिया। हमारे पास इसके पुख्ता प्रमाण हैं। आयुक्त ने मुझे कारण बताओ नोटिस दिया है। साथ ही विभग में परिवर्तन किया गया है।
आयुक्त ने बदले कर्मचारियों के विभाग
नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने लेखा शाखा वित्त को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बसंत पाटिल की जगह संजय शाह को लेखा शाखा प्रभारी बनाया गया है। जबकि वाहन शाखा से प्रेम कुमार साहू को हटाकर उनके स्थान पर सहायक यंत्री अशोक पाटिल को प्रभार दिया गया है।
वर्जन-
जो व्यय हुए वह निगम की पूरी परिवहन व्यवस्था के है
– बजट के हेड में जो राशि थी वह सही तरीके से प्रदर्शित नहीं हो पाई। वाहनों पर व्यय होने वाली राशि एक ही हेड में आ गई। यह लिपिकीय त्रुटि है। लेखाधिकारी ने वेरीफाई नहीं की। उनको नोटिस जारी किया है। लेखापाल को दूसरे विभाग में भेज दिया है। वाहन शाखा में भी प्रभार बदले हैं। परिषद की बैठक में बिंदुओं पर चर्चा हुई थी। जो व्यय हैं वह निगम के समस्त वाहनों पर होने वाला व्यय है। यह खर्च साल 2022-23 का है जो कचरा गाड़ी, जेसीबी, ट्रेक्टर ट्राली सहित अन्य वाहनों का है। पूरे नगर निगम की परिवहन व्यवस्था का खर्च है। महापौर ने वाहन लौटाया है। उनका कहना है कि पहले पूरी स्थिति स्पष्ट कर ली जाए।
– संदीप श्रीवास्तव, आयुक्त नगर निगम बुरहानपुर

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles