राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

अवैध हथियार तस्करी- 2 अवैध पिस्टल और महाराष्ट्र के लातूर से चोरी बाइक के साथ धराया आरोपी

खकनार पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 हस्तनिर्मित पिस्टल कीमती 30000 व चोरी की एक बाइक कीमती 40000 रुपये जप्त बुरहानपुर। खकनार थाना पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की। अवैध पिस्टल की तस्करी करते एक आरोपी को पकडा। आरोपी के कब्जे से 2 अवैध पिस्टल व थाना अहमदपुर

On: September 24, 2024 2:19 PM
Follow Us:
  • खकनार पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 हस्तनिर्मित पिस्टल कीमती 30000 व चोरी की एक बाइक कीमती 40000 रुपये जप्त

बुरहानपुर। खकनार थाना पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की। अवैध पिस्टल की तस्करी करते एक आरोपी को पकडा। आरोपी के कब्जे से 2 अवैध पिस्टल व थाना अहमदपुर जिला लातुर (महाराष्ट्र) से चोरी मोटरसाइकल जप्त की गई। आरोपी के कब्जे से 2 हस्तनिर्मित पिस्टल जिसकी कीमती 30,000 व चोरी की एक मोटर साईकिल जिसकी कीमती 40000 रुपये कुल कीमती 70000 रुपये की जप्त की गई। एसपी देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश एवं एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना खकनार पुलिस को अवैध हथियार तस्करों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
ये है मामला-
सोमवार 23 सितम्बर 2024 को थाना प्रभारी खकनार निरी.अभिषेक जाधव अपनी टीम, सउनि अमित हनोतिया, सउनि तारक अली, प्रआर. शादाब अली, आर. गोलू खान व आर. चालक संदीप के साथ मुखबीर की सुचना पर हमराह बल के मुखबीर के बताये स्थान मातानदी के पास, ग्राम खकनार खुर्द पहुचे जहा बताये गये हुलिया का एक व्यक्ति मोटर साईकिल लेकर खडा दिखा। जिसे हमराह फोर्स व पंचानो की मदद से पकडा व नाम पता पुछते उसने अपना नाम गोरेलाल पिता रेमसिंग जाति भिलाला उम्र 38 साल निवासी गिनिया फाल्या पांगरी का होना बताया। जिसके कब्जे से 2 देशी हस्तनिर्मित देशी पिस्टल एवं थाना अहमदपुर जिला लातुर (महाराष्ट्र) के अपराध क्र 524/24 धारा 303(2) बीएनएस मे चोरी गई मोटर सायकल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुध्द थाना खकनार मे अपराध क्र. 581/24 धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द किया गया। प्रकरण में आरोपी गोरेलाल ने मैमोरेण्डम में उक्त पिस्टले आरोपी रिछपाल पिता प्रेमसिंग सिकलीगर निवासी पाचौरी व विरेन्द्र पिता रिछपाल सिकलीगर निवासी पाचोरी के द्वारा 2 पिस्टल व चोरी की मोटर साईकिल देना बताया।
आरोपी रिछपाल पिता प्रेमसिंग सिकलीगर निवासी पाचोरी थाना खकनार का निगरानी बदमाश है। जिसके विरुध्द पूर्व में अवैध हथियारो एवं हत्या सहित लुट डकेती के कुल 9 अपराध पंजीबध्द है। आरोपी विरेन्द्र पिता रिछपाल सिकलीगर निवासी पाचोरी के विरुध्द थाना खकनार में 22 अप्रैल 2024 को अपराध क्र 300/24 धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट का पंजीबध्द है जिसमे 10 अवैध हस्तनिर्मित देशी पिस्टल जप्त की गई।
ये है आरोपी –
* गोरेलाल पिता रेमसिंग जाति भिलाला उम्र 38 साल निवासी गिनिया फाल्या पांगरी थाना खकनार
* रिछपाल पिता प्रेमसिंग सिकलीगर निवासी पाचौरी थाना खकनार
* विरेन्द्र पिता रिछपाल सिकलीगर निवासी पाचोरी थाना खकनार
सराहनीय कार्य-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खकनार निरी. अभिषेक जाधव, सउनि अमित हनोतिया, सउनि तारक अली, प्रआर शादाब अली, आर. गोलू खान, प्रआर 356 मुकेश पाटीदार, आर 347 मंगल पालवी, आर.33 विजेन्द्र, व आर.चालक संदीप का सराहनीय कार्य रहा।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser