राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

विद्यार्थी बोले- अगर हमारी मैडम का तबादला नहीं रूका तो स्कूल नहीं जाएंगे, जिला पंचायत सीईओ ने दी समझाईश

शिक्षिका का तबादला होने पर जनसुनवाई में शिकायत करने पहुंच गए चुलखान स्थित सरकारी स्कूल के बच्चे बुरहानपुर। मैडम हमारी स्कूल में सालों से पढ़ा रही थी। उनका तबादला निंबोला कर दिया गया है। उन्होंने काफी बच्चों को शिक्षा से जोड़ा है। पहले हमारे गांव में पढ़ाई को लेकर इतनी जागरूकता नहीं थी

On: October 2, 2024 3:21 PM
Follow Us:
  • शिक्षिका का तबादला होने पर जनसुनवाई में शिकायत करने पहुंच गए चुलखान स्थित सरकारी स्कूल के बच्चे

बुरहानपुर। मैडम हमारी स्कूल में सालों से पढ़ा रही थी। उनका तबादला निंबोला कर दिया गया है। उन्होंने काफी बच्चों को शिक्षा से जोड़ा है। पहले हमारे गांव में पढ़ाई को लेकर इतनी जागरूकता नहीं थी जो मैडम ने यहां रहकर बढ़ाई है। अगर हमारी मैडम का तबादला नहीं रूका तो हम स्कूल नहीं जाएंगे।
Sadaiv Newsयह कहना है कि चुलखान स्थित शासकीय नवीन माध्यमिक शाला के उन विद्यार्थियों का जो मंगलवार को शिक्षिका की फरियाद लेकर जनसुनवाई में पहुंचे थे। दरअसल काफी संख्या में छात्र-छात्राएं जनसुनवाई में पहुंचे और नारेबाजी की। शिकायत में विद्यार्थियों ने कहा शासकीय नवीन माध्यमिक शाला चुलखान में पदस्थ शिक्षिका रजनी मौर्य का अतिशेष में नाम आने पर ग्राम निंबोला तबादला हो गया। हमारी स्कूल से 4 शिक्षक स्थानांतरित हुए हैं। एक शिक्षक सेवानिवृत्त हुए हैं। जिसके कारण स्कूल में शिक्षकों की कमी हो गई है। इससे शिक्षण कार्य, व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही है।
शिक्षिका के कारण बच्चे स्कूल जाने लगे
मुख्य शिक्षिका रजनी मौर्य का अतिशेष में नाम आने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शिक्षिका 18 साल से पदस्थ थीं। उनके परिश्रम के कारण यहां बच्चे स्कूल जाने लगे। तड़वी पठान समाज बाहुल्य ग्राम होने से पहले यहां शिक्षा के प्रति जागरूकता नहीं थी। खासकर लड़कियां प्राथमिक शिक्षा के बाद ही शाला त्यागी हो जाती थी। शिक्षिका रजनी मौर्य के प्रयासों से लड़कियां आठवीं तक शिक्षा पूर्ण करने लगी। अब वह नजदीकी गांवों और बुरहानपुर में हायर सेकंडरी और उच्च स्तर की शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। इसलिए शिक्षिका को वापस शाला में पदस्थ किया जाना चाहिए। विद्यार्थियों ने कहा अगर शिक्षिका को वापस नहीं भेजा गया तो हम स्कूल नहीं जाएंगे।
वर्जन-
शासन स्तर से हुई है प्रक्रिया
चुलखान स्कूल में 268 बच्चे दर्ज हैं। वहां 5 शिक्षक पदस्थ हैं। रजनी मौर्य का अतिशेष में नाम था। उनका निंबोला स्कूल में तबादला हो गया है। यह शासन के नियमों के अनुसार ही किया गया है। स्कूली विद्यार्थी अगर नहीं मान रहे हैं तो हम इसे लेकर शासन से मार्गदर्शन लेंगे। बसाड़ में भी अतिशेष और उच्च प्रभार के कारण व्यवस्था बदली है। उसे भी सुधारा जाएगा।
– संतोष सिंह सोलंकी, डीईओ बुरहानपुर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser