HomeअपराधCRIME NEWS- पुरानी रंजिश में भाई पर...

CRIME NEWS- पुरानी रंजिश में भाई पर खेत में से छिपकर चलाई गोली, कंधे पर लगी

जांच में जुटी पुलिस, घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी खकनार क्षेत्र के जामुनिया का मामला बुरहानपुर। छोटे भाई ने मक्के खेत में से छिपकर बड़े भाई पर बंदुक से फायर कर दिया। जिससे बड़े भाई को कंधे के पास गोली लगी। उसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। खास बात यह है कि […]

बुरहानपुर। छोटे भाई ने मक्के खेत में से छिपकर बड़े भाई पर बंदुक से फायर कर दिया। जिससे बड़े भाई को कंधे के पास गोली लगी। उसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। खास बात यह है कि दोनों सगे भाई हैं और उनके बीच पुरानी रंजिश चल रही है। घटना से क्षेत्र में हडकंप मच गया। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई।
Sadaiv Newsजिले के खकनार थाना क्षेत्र के जामुनिया गांव में पुरानी रंजिश के चलते सगे छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मार दी। सामने से फायर करने पर गोली बांए हाथ की तरफ कंधे के पास लगकर पीछे निकल गई। घायल को बुरहानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति में सुधार है। खकनार टीआई अभिषेक जाधव के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पुरानी रंजिश के चलते राजू नामक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई प्यार सिंग पर बंदुक से फायर कर दिया। गोली उसे कंधे के पास लगी जो पीछे से निकल गई। अभी जांच की जा रही है कि हमला किस बंदुक से किया गया है। जांच के बाद वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। आरोपी के शराब के नशे धुत्त होने की बात सामने आई है। वहीं घायल प्यार सिंग ने कहा मैं खेत में कुए पर मोटर चालू करने गया था तब छोटे भाई ने पीछ से मक्के के खेत से छिपपकर भरमार बंदुक से गोली मारी। वह शराब पीकर प्रताड़ित करता है। उसके पास बंदुक है इसकी जानकारी मैंने छह माह पहले थाने पर भी लिखवाई थी।
छह माह पहले पुलिस को दी थी सूचना
अस्पताल में भर्ती घायल ने बताया कि छह माह पहले पुलिस को इसकी जानकारी दी गई थी कि मेरे भाई के पास बंदुक है। उसके द्वारा अकसर शराब के नशे में मेरे साथ विवाद किया जाता है। समझाईश के बाद भी वह नहीं मानता। इस बार उसने मुझे मक्के के खेत में से छिपकर गोली मारी है। इसकी जांच होना चाहिए।
वर्जन
आरोपी की तलाश जारी
दोनों आपस में सगे भाई हैं। उनके बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ है। आरोपी शराब के नशे में था। उसकी तलाश की जा रही है। किस गन, बंदुक से फायर किया। इसका कारण क्या रहा। इन सब बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
– अभिषेक जाधव, टीआई खकनार

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles