Homeमध्यप्रदेशसांसद और हर्षवर्धन की नजदीकियां, नए राजनीतिक...

सांसद और हर्षवर्धन की नजदीकियां, नए राजनीतिक समीकरण का आगाज

चुनरी यात्रा के दौरान पहुंचे हर्षवर्धन, भाजपा नेता गजेंद्र पाटिल की ओर से निकाली जाती है चुनरी यात्रा बुरहानपुर। जिले की राजनीति में नए समीकरण की चर्चाएं रविवार को एक चुनरी यात्रा के दौरान होने लगी। दरअसल दूसरी बार सांसद बनने के बाद से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्व. नंदकुमारसिंह चौहान के […]

  • चुनरी यात्रा के दौरान पहुंचे हर्षवर्धन, भाजपा नेता गजेंद्र पाटिल की ओर से निकाली जाती है चुनरी यात्रा

बुरहानपुर। जिले की राजनीति में नए समीकरण की चर्चाएं रविवार को एक चुनरी यात्रा के दौरान होने लगी। दरअसल दूसरी बार सांसद बनने के बाद से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्व. नंदकुमारसिंह चौहान के बेटे युवा नेता हर्षवर्धन सिंह चौहान के बीच बढ़ती नजदीकियों ने सियासी घमासान मचा दिया है। नंदू भैया की जन्म जयंती के बाद से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और हर्षवर्धन को कई कार्यक्रमों में एक साथ देखा गया। इसके साथ ही जिले में राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं होना शुरू हो गई है।
Sadaiv Newsदरअसल लगातार 10 वर्षो से सांसद के भतीजे गजेंद्र पाटिल द्वारा बुरहानपुर से इच्छादेवी मंदिर तक पैदल चुनरी यात्रा निकाली जाती है। इस साल यह यात्रा रविवार को निकाली गई, लेकिन इसमें दिवंगत सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे हर्षवर्धन सिंह चौहान भी नजर आए। उनकी नजदीकी ने अचानक जिले में नए सियासी समीकरणों को जन्म दे दिया है।
नवदुर्गा मंदिर फव्वारा चौक से मां इच्छादेवी के लिए पैदल निकली 101 मीटर चुनरी यात्रा
नवदुर्गा उत्सव के दौरान पिछले 10 सालों से बुरहानपुर के नवदुर्गा मंदिर फव्वारा चौक से चुनरी यात्रा निकाली जाती है। यह यात्रा मां इच्छादेवी मंदिर इच्छापुर पहुंचती है जहां 101 मीटर लंबी चुनरी माताजी को चढ़ाई जाती है। इस साल रविवार को दुर्गा मंदिर से पैदल चुनरी यात्रा निकली जिसमें खंडवा संसदीय सीट से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, भाजपा नेता हर्षवर्धनसिंह चौहान, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधिए आमजन शामिल हुए। जगह जगह चुनरी यात्रा का स्वागत किया गय। आयोजक व भाजपा नेता गजेंद्र पाटिल ने बताया निमाड़ की खुशहाली और विकास के लिए हर साल की तरह इस साल भी बुरहानपुर से इच्छापुर तक चुनरी पदयात्रा निकली। इस बार चुनरी यात्रा का मुख्य आकर्षण सनातन धर्म को दर्शाती झांकियां, ढोल पथक, पंढरपुर पालकी रही। इच्छा देवी मंदिर में माता रानी को 101 मीटर की चुनरी चढ़ाई जाएगी। चुनरी यात्रा मार्ग पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। चुनरी यात्रा में जिले से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
10 सालों से लगातार निकाल रहे चुनरी यात्रा
गजेंद्र पाटिल ने बताया 10 साल से चुनरी यात्रा हर साल खंडवा संसदीय और बुरहानपुर जिले की समृद्धि के लिए निकाली जा रही है। यह नवदुर्गा मंदिर फव्वारा चौक से इच्छादेवी माता मंदिर इच्छापुर तक पैदल निकली। इच्छादेवी माता को 101 मीटर की चुनरी चढ़ाई जाएगी। जिले की सबसे बड़ी चुनरी यात्रा भाजपा युवा नेता गजेंद्र दिनकरराव पाटील के नेतृत्व में रविवार सुबह 9 बजे शहर के फव्वारा चौक स्थित नवदुर्गा माता मंदिर से निकाली गई। करीब 25 किमी का पैदल सफर तय कर चुनरी यात्रा इच्छादेवी मंदिर इच्छापुर पहुंची। यहां 101 मीटर लंबी चुनरी इच्छादेवी माता को ओढ़ाई गई। चुनरी यात्रा ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए इस बार उमड़े जनसैलाब से यात्रा मार्ग जयकारों से गूंज उठा।
बुरहानपुर के नवदुर्गा मंदिर में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, मप्र बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष द्रविन्द्र मोरे, विधायक मंजू राजेंद्र दादू, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, महापौर माधुरी अतुल पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज लधवे, गजेंद्र पाटील सहित सभी ने माता रानी की पुजा.अर्चना कर सामुहिक आरती की। यहाँ से 101 मीटर चुनरी लेकर निकले। उल्लेखनीय है की हर साल शारदीय नवरात्र के अवसर पर श्रद्धाए आस्था के भाव से सनातन धर्म को दर्शाने के लिए यह चुनरी यात्रा निकाली जाती है। देश में सुखए समृद्धि की कामना की जाती है।
….

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles