Homeमध्यप्रदेशनगर पालिका अध्यक्ष पति की थाने में...

नगर पालिका अध्यक्ष पति की थाने में शिकायत- सीएमओ बोले, गलत तरीके से काम करने का कहते हैं

नपाध्यक्ष और सीएमओ के बीच भी हुई बहस, नपाध्यक्ष पर लगाए भ्रष्टचार के आरोप, कलेक्टर से भी मिले बुरहानपुर। 10 साल बाद नेपानगर नगर पालिका परिषद की कमान कांग्रेस के हाथ में आई है, लेकिन कांग्रेसी इसे पचा नहीं पा रहे हैं। आए दिन कभी कर्मचारी विरोधी निर्णय कर दिए जाते हैं तो कभी अफसरों […]

  • नपाध्यक्ष और सीएमओ के बीच भी हुई बहस, नपाध्यक्ष पर लगाए भ्रष्टचार के आरोप, कलेक्टर से भी मिले

बुरहानपुर। 10 साल बाद नेपानगर नगर पालिका परिषद की कमान कांग्रेस के हाथ में आई है, लेकिन कांग्रेसी इसे पचा नहीं पा रहे हैं। आए दिन कभी कर्मचारी विरोधी निर्णय कर दिए जाते हैं तो कभी अफसरों से उलझा जाता है। कांग्रेस के इस कार्यकाल में सात सीएमओ बदल गए, लेकिन वर्तमान अध्यक्ष पति की किसी के साथ पटरी ही नहीं बैठी। नतीजा यह है कि आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित होती है। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को सामने आया है जिसमें वाहन का गलत तरीके से उपयोग भी शामिल है।
Sadaiv Newsदरअसल शुक्रवार को नगर पालिका सीएमओ को अध्यक्ष पति ने अध्यक्ष के चेंबर में बुलाया लेकिन उन्होंने वहां जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद विवाद की स्थिति बनी। बाद में सीएमओ थाने पहुंच गए और अध्यक्ष पति की लिखित शिकायत कर डाली। जिसमें उन्होंने कहा- अध्यक्ष पति विनोद पाटिल आज कार्यालय में आकर चिल्ला चोट करने लगे। अक्सर अध्यक्ष पति कार्यालय की नस्तियां अपने निजी निवास पर ले जाते हैं। कार्य में बाधा पैदा करते हैं। उनके द्वारा लगातार अभद्र व्यवहार किया जाता है इसलिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।
Sadaiv Newsआए दिन करते हैं अभद्र व्यवहार
सीएमओ शैलेंद्र चौहान ने मीडिया के सामने कहा-नपा अध्यक्ष भारती पाटिल के पति विनोद पाटिल बदतमीजी करते हैं। आज भी तेज आवाज में बात करते रहे। उनकी जितनी भी गलत फाइलें थी उसे मैंने रोक दिया है। उन्हें कुछ क्लू नहीं मिल रहा है कि सीएमओ के साथ कुछ ऐसा करें कि विवाद हो। मैंने इनकी सारी फाइलें रोक दी। अनावश्यक डीजल बंद कर दिया। पहले डीजल का बिल ढाई से पांच लाख तक निकालते थे। मैंने डेढ़ लाख कर दिया। उनकी जेसीबी चली है जिसमें वित्तीय अनियमितता हुई है। एक ही कंस्ट्रक्शन कंपनी को टेंडर जाता है उसे ही काम मिलता है।
वाहन किराये में घालमेल, क्यों पहुंचाया जा रहा लाभ
सीएमओ चौहान ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष का जो वाहन किराये पर लगा है उसका रेट अधिक है। पूर्व के अध्यक्षों के वाहनों का किराया 24 हजार था। इनका 34 है। इसकी जांच भी होना चाहिए। यह किसे लाभ पहुंचाना चाह रहे हैं। मैंने उनके वाहन का कलेक्टर रेट मंगाया है। उनके वाहन का 34-35 हजार का भुगतान हो रहा है। गलत काम करने का मैं अब तक मना करता आ रहा था। इनके द्वारा लगातार कहा जा रहा है कि मैं भ्रष्टाचार कर रहा हूं। अगर ऐसा है तो जांच करा ली जाए। जो जांच में दोषी पाया जाए। उस पर कार्रवाई हो।
लोकायुक्त में पेंडिंग है फाइलें
सीएमओ शैलेंद्र चौहान ने कहा अध्यक्ष भारती पाटिल की 60-65 फाइलों की सूची लोकायुक्त के पास गई है। जांच हो चुकी है जिसमें कुछ लोग दोषी भी हो चुके हैं। वह खुद की जेसीबी चलाते है। वहीं ढाई तीन लाख के कामों की एक फाइल ले आए मैंने फाइल देखकर मना कर दिया। वह किसी भी कर्मचारी को हटाने, लगाने का काम करते हैं। अगर अध्यक्ष बात करती तो ठीक था, लेकिन हमेशा उनके पति बोलते हैं। गेट बंद करके पार्षद पति चिल्लाते हैं। दबाव बनाते हैं। बदतमीजी से बात करते हैं।
वर्जन
सीएमओ मनमानी कर रहे हैं
सीएमओ मनमानी कर रहे हैं। काफी कहने के बाद भी हमारे काम नहीं कर रहे हैं। आज भी उनसे फाइल करने को कहा गया। तीन चार दिन से फाइल करने को कहा जा रहा है। आज भी चर्चा करते करते उठकर चले गए। हमारे पार्षदों से हम चर्चा कर रहे हैं। इसके बाद आगे क्या कार्रवाई की जा सकती है वह निर्णय किया जाएगा।
– भारती पाटिल, अध्यक्ष नगर पालिका नेपानगर

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles