राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

दोस्त की पत्नि को ब्लैकमेलिंग कर किया दुष्कर्म- महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज

महिला का आरोप, 50 हजार रूपए उधार लिए, आभूषण भी मांग रहा था, दुष्कर्म का वीडियो बनाया, बुरहानपुर। एक महिला की शिकायत पर गत दिवस लालबाग थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ ब्लैकमेलिंग कर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। महिला ने शिकायत में कहा- युवक ने ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। उसने

On: November 8, 2024 3:07 PM
Follow Us:
  • महिला का आरोप, 50 हजार रूपए उधार लिए, आभूषण भी मांग रहा था, दुष्कर्म का वीडियो बनाया,

बुरहानपुर। एक महिला की शिकायत पर गत दिवस लालबाग थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ ब्लैकमेलिंग कर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।
महिला ने शिकायत में कहा- युवक ने ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। उसने बताया मेरी शादी 2017 में हुई। मेरे यहां संतान नहीं है। मेरे घर के पास मेरे पति का दोस्त रहता है। घर आने जाने के कारण उससे दोस्ती हो गई। फोन पर भी बातचीत होने लगी थी। जनवरी 2021 में युवक ने मुझसे फोन पर बताया कि मुझे 50 हजार रूपए की जरूरत है। तब मैंने उसे 50 हजार रूपए दे दिए। एक महीने बाद 1 फरवरी 2021 को दोपहर 2 बजे युवक घर आया तब मैं घर पर अकेली थी। युवक ने घर का दरवाजा बंद कर दिया और दुष्कर्म किया। मेरी वीडियो, फोटो बनाए और कहा किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। दो दिन के बाद मुझसे और रूपए और सोने के आभूषण मांगने लगा। मना किया तो धमकी देते हुए कहा नहीं दिए तो फोटो, वीडियो वायरल कर दूंगा। मैंने बदनामी के डर से सोने के आभूषण दे दिए। मैं जब भी घर में अकेली होती तब वह युवक आकर मेरे साथ मेरी मर्जी के बिना बलात्कार करता। मना करने पर भी नहीं मानता था। 2024 में उक्त युवक ने मेरे कान के सोने के 3 जाड़ी टॉप्स मांगे जो मैने देने से माना किया तो फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। बदमानी के डर से 3 टॉप्स उसे दे दिए। 31 अक्टूबर 24 को मेरे पति ने मेरे सोने के टॉप्स के बारे में पूछा। फिर यह बात मैंने अपनी चाची सास को बताई। इसके बाद में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची। पुलिस ने 5 नवंबर को आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376, 376-2 एन, 384 के तहत केस दर्ज कर मामला विवेचना में लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बुरहानपुर में स्लीपर बस से 782 किलो सलाई गोंद जब्त

बस की डिक्की में छिपाकर हो रही थी सलाई गोंद की तस्करी, 782.5 किलो माल जब्त; ड्राइवर-कंडक्टर समेत 4 गिरफ्तार, एक फरार 

नेपानगर विधायक मंजू दादू ने केला फसल नुकसान के बीच जन्मदिन नहीं मनाने और पौधारोपण करने की अपील की

जिले में केला फसल को भारी नुकसान, किसानों का दर्द देख जन्मदिन नहीं मनाएंगी विधायक मंजू दादू

आंधी-तूफान के बाद बुरहानपुर में खेतों में गिरी हुई केला फसल का दृश्य

10 हजार हेक्टेयर में केला फसल तबाह, किसानों ने केंद्र से मांगा 1000 करोड़ का पैकेज 

बुरहानपुर श्री स्वामीनारायण मंदिर में महाभिषेक कार्यक्रम में विधायक अर्चना चिटनिस

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर स्वामीनारायण मंदिर में महाभिषेक, विधायक अर्चना चिटनिस ने 51 लाख की घोषणा की

बुरहानपुर में इंदौर इच्छापुर हाईवे पर आयशर और ऐपे ऑटो की टक्कर में PHC ऑपरेटर की मौत

एक माह पहले नौकरी जॉइन की, हाईवे हादसे ने छीन ली जिंदगी: बसाड़ PHC के ऑपरेटर की मौत

बुरहानपुर के गुड हॉस्पिटल में लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी मरीज भर्ती होने के आरोप

लाइसेंस निरस्त, फिर भी गुड हॉस्पिटल में मरीज भर्ती: सीएमएचओ के आदेशों पर सवाल, परिजनों ने लगाए गुमराह करने के आरोप

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser