Homeमध्यप्रदेशभाजपा में असंतोष- पार्टी के खिलाफ चुनाव...

भाजपा में असंतोष- पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले संगठन चलाएंगे!

दरियापुर मंडल की बैठक में बवाल, कार्यकर्ताओं का आक्रोश, बैठक स्थगित बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी दरियापुर मंडल की शुक्रवार को ग्राम सारोला में आयोजित बैठक में जमकर हंगामा हुआ। बूथ चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में चुनाव सह प्रभारी कैलाश पारीक और चिंतामण महाजन की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की। कार्यकर्ताओं […]

  • दरियापुर मंडल की बैठक में बवाल, कार्यकर्ताओं का आक्रोश, बैठक स्थगित

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी दरियापुर मंडल की शुक्रवार को ग्राम सारोला में आयोजित बैठक में जमकर हंगामा हुआ। बूथ चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में चुनाव सह प्रभारी कैलाश पारीक और चिंतामण महाजन की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव सह प्रभारी कैलाश पारीक ने पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ा था और अब वह भाजपा के संगठन को संभाल रहे हैं। ये घोर आपत्तिजनक है। वही मंडल अध्यक्ष रामलाल राठौर द्वारा नियुक्त किए गए प्रभारियों के फैसले सही नहीं हैं, जिसके बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया।
Sadaiv Newsआरोप-प्रत्यारोप का दौर
बैठक में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाए कि मंडल में छह महीने पहले कांग्रेस छोड़कर आए नेताओं को प्रभारी बना दिया गया, जबकि लंबे समय से पार्टी की सेवा कर रहे कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। एक ही व्यक्ति को कई महत्वपूर्ण पदों का जिम्मा सौंपे जाने पर भी सवाल उठाए गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नितिन वाघे और नितिन पाटिल को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ दी गई हैं, लेकिन दोनों एक ही व्यक्ति हैं और वह भी हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं।
कार्यकर्ताओं का आरोप था कि चुनाव सह प्रभारी कैलाश पारीक ने पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ा था और अब वह भाजपा के संगठन को संभाल रहे हैं, जो कार्यकर्ताओं के लिए आपत्तिजनक था। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बैठक का बहिष्कार कर दिया और बैठक स्थगित कर दी गई।
“पार्टी प्राइवेट लिमिटेड” का आरोप
बैठक में यह भी कहा गया कि भाजपा अब एक “प्राइवेट लिमिटेड” पार्टी बन गई है, जिसमें केवल नए आए नेताओं को ही तरजीह दी जा रही है। कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं की मेहनत को नजरअंदाज किया जा रहा है।
कार्यकर्ताओं ने चुनाव सह प्रभारी कैलाश पारीक और चिंतामण महाजन को भी खरी-खोटी सुनाई और कहा कि उनका पूरा जीवन भाजपा की सेवा में निकल गया, लेकिन अब उन्हें ही महत्व नहीं दिया जा रहा है।
मंडल अध्यक्ष का बयान
बैठक में हुए हंगामे पर भाजपा दरियापुर मंडल अध्यक्ष रामलाल राठौर ने कहा कि कोई बवाल नहीं हुआ। कार्यकर्ता कभी-कभी हंगामा करते रहते हैं, इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। अगर किसी को दायित्व नहीं मिलता तो वे थोड़े नाराज हो जाते हैं, लेकिन यह सामान्य प्रक्रिया है।
इस दौरान ज़िला पंचायत सदस्य अनिल राठौड़, जनपद सदस्य हरीभाई राठौड़, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील वाघे, योगेश महाजन उप सरपंच सारोला, गणेश पाटील मंडल महामंत्री, सुरेश चौहान मंडल महामंत्री, पिंटू जाधोड मंडल उपाध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles