राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

साढ़े 3 घंटे चली जिंदगी और मौत की जंग, 8 डॉक्टरों की टीम ने किया गाय का सीज़र ऑपरेशन

खकनार से उमेश मावस्कर की रिपोर्ट बुरहानपुर। जिले के खकनार क्षेत्र में एक गाय की जीवन रक्षा के लिए किया गया सीज़र ऑपरेशन चर्चा का विषय बन गया। 8 डॉक्टरों की टीम ने साढ़े 3 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में गाय के पेट से मृत बछड़े को निकाला, जिसके बाद गाय की

On: November 9, 2024 2:48 PM
Follow Us:

खकनार से उमेश मावस्कर की रिपोर्ट
बुरहानपुर। जिले के खकनार क्षेत्र में एक गाय की जीवन रक्षा के लिए किया गया सीज़र ऑपरेशन चर्चा का विषय बन गया। 8 डॉक्टरों की टीम ने साढ़े 3 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में गाय के पेट से मृत बछड़े को निकाला, जिसके बाद गाय की स्थिति में सुधार हुआ और उसे जीवनदान मिला।
ग्राम के कोटवार और अन्य ग्रामीणों द्वारा 181 पर शिकायत की गई थी, जिसमें बताया गया कि एक गाय अत्यधिक पीड़ा में है और उसकी डिलीवरी नहीं हो पा रही है। इसके बाद, पशु चिकित्सकों की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन किया और फिर जिले से अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों को बुलाया गया।
गाय का सीज़र ऑपरेशन दोपहर 2 बजे से लेकर 5:30 बजे तक चला। ऑपरेशन के दौरान यह पाया गया कि गाय के पेट में बछड़ा मृत अवस्था में था, जिसके कारण उसे जन्म नहीं हो पा रहा था।
इस ऑपरेशन में बुरहानपुर जिले के विभिन्न पशु चिकित्सालयों के डॉक्टरों ने मिलकर काम किया। डॉ. रविंद्र गोली (पशु चिकित्सालय डोईफोड़िया), डॉ. विकास महिले (पशु चिकित्सालय खकनार), डॉ. निशा धुर्वे, डॉ. अंकित पटेल, डॉ. अजय परिहार, डॉ. आशीष गोयल, और डॉ. आकाश खेडेकर की टीम ने अपनी जानकारियों और कुशलता से गाय को बचाया।
यह घटना न केवल बुरहानपुर जिले में, बल्कि पूरे क्षेत्र में पहली बार हुई थी, जब किसी गाय का ऑपरेशन इस प्रकार से सफलतापूर्वक किया गया। इस कार्यवाही को लेकर डॉक्टरों की टीम को बधाई दी जा रही है, जिन्होंने इस कठिन परिस्थिति में अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल कर गाय की जान बचाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser