राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

पेडलर के रूप हथियार तस्करी करने वाली यूपी की महिला 4 अवैध पिस्टल के साथ पकड़ाई

खकनार पुलिस ने डोईफोड़िया से पकड़ा दिल्ली सहित कईं शहरों में कर चुकी है पेडलर का काम बुरहानपुर। खकनार थाना पुलिस ने रविवार को हथियार तस्करी करते हुए एक महिला पेडलर को गिरफ्तार किया है, जो उत्तर प्रदेश की निवासी है। महिला के पास से चार हस्त निर्मित अवैध पिस्टल और चार मैग्जीन

On: November 10, 2024 8:30 PM
Follow Us:
  • खकनार पुलिस ने डोईफोड़िया से पकड़ा

  • दिल्ली सहित कईं शहरों में कर चुकी है पेडलर का काम

बुरहानपुर। खकनार थाना पुलिस ने रविवार को हथियार तस्करी करते हुए एक महिला पेडलर को गिरफ्तार किया है, जो उत्तर प्रदेश की निवासी है। महिला के पास से चार हस्त निर्मित अवैध पिस्टल और चार मैग्जीन बरामद की गई हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 68 हज़ार रुपये है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला का नाम पिंकी बाई (उम्र 45 वर्ष) है और वह शाहगंज, उत्तर प्रदेश की रहने वाली है।
कार्रवाई का पूरा घटनाक्रम
थाना प्रभारी अभिषेक जाधव के अनुसार, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार पाटीदार के निर्देश, एएसपी एएस कनेश और एसडीओपी नेपानगर निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में खकनार पुलिस ने यह कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम डोईफोडिया फाटे पहुंची और संदिग्ध महिला को रोका। महिला की जांच में उसके बैग से 4 देशी पिस्टल, 4 मैग्जीन और एक मोबाइल फोन मिला। महिला के खिलाफ धारा 25-1 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पेडलर के रूप में काम कर रही थी महिला
थाना प्रभारी अभिषेक जाधव ने बताया कि महिला पेडलर का काम करती है और उसकी गतिविधियों से पता चला है कि वह दिल्ली और अन्य शहरों में तस्करी से जुड़ी रही है। महिला का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन तस्करी के दौरान वह अपने महिला होने का लाभ उठाकर जांच से बच निकलती थी। पुलिस को शक है कि उसके तस्करी के तार कई अन्य जगहों से जुड़े हो सकते हैं।
टीम की सराहनीय भूमिका
इस मामले में उपनिरीक्षक शिवराम सरयाम, सहायक उप निरीक्षक अमित हनोतिया, प्रधान आरक्षक मेल सिंह, शादाब अली, आरक्षक गोलु खान, जितेंद्र, मीना मोरे, प्रीति एकले और संदीप कास्डे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser