राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

हाईवे पर तेंदुए की आहट- वन विभाग अलर्ट, क्षेत्र में बढ़ाई सर्चिंग

इंदौर इच्छापुर हाईवे पर नजर आया तेंदुआ बुरहानपुर। शनिवार रात करीब 11.30 बजे इंदौर इच्छापुर हाईवे पर तेंदुआ नजर आने से हड़कंप मच गया। रविवार दिनभर वन विभाग की टीम सर्चिंग में जुटी रही। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हुआ। इसकी जानकारी सामने आने पर

On: November 24, 2024 8:35 PM
Follow Us:
  • इंदौर इच्छापुर हाईवे पर नजर आया तेंदुआ

बुरहानपुर। शनिवार रात करीब 11.30 बजे इंदौर इच्छापुर हाईवे पर तेंदुआ नजर आने से हड़कंप मच गया। रविवार दिनभर वन विभाग की टीम सर्चिंग में जुटी रही। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हुआ। इसकी जानकारी सामने आने पर रविवार को दिनभर वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में सर्चिंग की। ग्रामीणों को समझाईश दी कि रात में अकेले बाहर न निकलें। वहीं बताया जा रहा है कि रात में तेंदुआ हाईवे क्रास कर जंगल की ओर जा रहा था। ऐहतियात के तौर पर गश्त बढ़ा दी गई है।
धूलकोट-असीरगढ़ रेंजर तरूण अनिया ने बताया रात करीब 11.30 बजे पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक सोलंकी कुछ लोगों के साथ जा रहे थे तब उन्हें एक तेंदुआ रोड क्रास करते हुए नजर आया। दूसरे दिन मौके पर टीम को भेजा गया और लोगों को समझाईश भी दी गई। रेंजर तरूण अनिया के अनुसार हाईवे क्रास करके तेंदुआ जंगल की ओर रवाना गया था। कुछ लोगों से पूछताछ की गई। क्षेत्र में गश्ती भी की गई। लोगों को समझाया गया कि रात के समय अकेले बाहर न निकलें। वन्यप्राणी ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। वन क्षेत्र होने के कारण अकसर यहां वन्यप्राणी नजर आत हैं। वन विभाग की टीम ने दहीनाला पहुंचकर भी ग्रामीणों को समझाईश दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser