राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

आईजी का दौरा- बदली थानों की रंगत, खकनार थाने ने किया नवाचार, वॉल पेंटिंग कराकर दिया जा रहा जागरूकता संदेश

दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण के लिए बुरहानपुर आएंगे आईजी ग्रामीण अनुराग  बुरहानपुर। सोमवार से पुलिस विभाग की परीक्षा है। दरअसल इंदौर आईजी ग्रामीण अनुराग 25 नवंबर से दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण के लिए बुरहानपुर आने वाले हैं। इसे लेकर पुलिस विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली गई है। एसपी देवेंद्र पाटीदार ने सभी

On: November 24, 2024 8:18 PM
Follow Us:
  • दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण के लिए बुरहानपुर आएंगे आईजी ग्रामीण अनुराग 

बुरहानपुर। सोमवार से पुलिस विभाग की परीक्षा है। दरअसल इंदौर आईजी ग्रामीण अनुराग 25 नवंबर से दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण के लिए बुरहानपुर आने वाले हैं। इसे लेकर पुलिस विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली गई है। एसपी देवेंद्र पाटीदार ने सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाने में साफ सफाई, रिकार्ड अपडेट रखने, रंग रौगन के लिए कहा था, लेकिन इससे कुछ अलग हटकर खकनार थाने में नवाचार किया गया है। थाने की हर दीवार पर वॉल पेंटिंग कराकर स्लोगन लिखवाए गए हैं जिसमें साइबर फ्रॉड से बचने के लिए साइबर पोर्टल के नंबर 1930 को प्रदर्शित किया गया है। इसके गुड टच, बेड टच, स्वच्छता, पुलिस विभाग चलाए गए अभिमन्यु अभियान आदि के स्लोगन लिखवाए गए हैं। थाना परिसर, गार्डन में, महिला थाना में यह स्लोगन वॉल पेंटिंग कर लिखवाए गए हैं।
खकनार थाना प्रभारी अभिषेक जाधव ने बताया हर स्लोगन में समाज को एक अलग संदेश देने की कोशिश की गई है। दरअसल एसपी देवेंद्र पाटीदार का प्रयास रहता है कि अवेयरनेस के लिए कुछ न कुछ किया जाए। इसे देखते हुए ही आमजन की जागरूकता के लिए स्लोगन लिखवाए गए हैं। इंदौर आईजी ग्रामीण अनुराग का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण 25 व 26 नवंबर को जिले में रहेग। इस दौरान पहले दिन 25 नवंबर को उनकी उपस्थिति में सुबह 8 बजे परेड होगी। इसके बाद एमटी शाखा, वाहनों का निरीक्षण, बल ड्रिली, पुलिस सम्मेलन होगा। पुलिस सम्मेलन में आईजी पुलिसकर्मियों की शिकायतें सुनेंग। इसके बाद वह अचानक जिले के किसी भी थाने का विजिट कर सकते हैं। इसे लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। थानों में साफ सफाई, रंग रौगन कराया गया है। सारे रिकार्ड्स अपडेट किए गए हैं।
पहले 26 नवंबर को प्रस्तावित था वार्षिक निरीक्षण
आईजी इंदौर अनुराग की ओर से वार्षिक निरीक्षण पहले 26 व 27 नवंबर को प्रस्तावित था, लेकिन 21 नवंबर को नया पत्र जारी हुआ था जिसमें वार्षिक निरीक्षण 25 व 26 का तय किया गया। अब वह 25, 26 नवंबर को वार्षिक निरीक्षण करेंगे।
…..

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser