Homeबुरहानपुरहाईवे पर तेंदुए की आहट- वन विभाग...

हाईवे पर तेंदुए की आहट- वन विभाग अलर्ट, क्षेत्र में बढ़ाई सर्चिंग

इंदौर इच्छापुर हाईवे पर नजर आया तेंदुआ बुरहानपुर। शनिवार रात करीब 11.30 बजे इंदौर इच्छापुर हाईवे पर तेंदुआ नजर आने से हड़कंप मच गया। रविवार दिनभर वन विभाग की टीम सर्चिंग में जुटी रही। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हुआ। इसकी जानकारी सामने आने पर रविवार को […]

  • इंदौर इच्छापुर हाईवे पर नजर आया तेंदुआ

बुरहानपुर। शनिवार रात करीब 11.30 बजे इंदौर इच्छापुर हाईवे पर तेंदुआ नजर आने से हड़कंप मच गया। रविवार दिनभर वन विभाग की टीम सर्चिंग में जुटी रही। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हुआ। इसकी जानकारी सामने आने पर रविवार को दिनभर वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में सर्चिंग की। ग्रामीणों को समझाईश दी कि रात में अकेले बाहर न निकलें। वहीं बताया जा रहा है कि रात में तेंदुआ हाईवे क्रास कर जंगल की ओर जा रहा था। ऐहतियात के तौर पर गश्त बढ़ा दी गई है।
धूलकोट-असीरगढ़ रेंजर तरूण अनिया ने बताया रात करीब 11.30 बजे पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक सोलंकी कुछ लोगों के साथ जा रहे थे तब उन्हें एक तेंदुआ रोड क्रास करते हुए नजर आया। दूसरे दिन मौके पर टीम को भेजा गया और लोगों को समझाईश भी दी गई। रेंजर तरूण अनिया के अनुसार हाईवे क्रास करके तेंदुआ जंगल की ओर रवाना गया था। कुछ लोगों से पूछताछ की गई। क्षेत्र में गश्ती भी की गई। लोगों को समझाया गया कि रात के समय अकेले बाहर न निकलें। वन्यप्राणी ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। वन क्षेत्र होने के कारण अकसर यहां वन्यप्राणी नजर आत हैं। वन विभाग की टीम ने दहीनाला पहुंचकर भी ग्रामीणों को समझाईश दी है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles