राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

एमपी 04 का खेल- भोपाल पासिंग ऑटो शहर में सरपट दौड़ रहे, यातायात पुलिस चालान काटकर छोड़ रही

स्थानीय ऑटो चालक हो रहे परेशान, बाहरी वाहन बिना बीमा फिटनेस चलाए जा रहे, दिखावे के लिए हो रही कार्रवाई एक दिन पहले ही यातायात पुलिस ने 20 ऑटो चालकों के बनाए चालान बुरहानपुर। जिले में एमपी 04 पासिंग ऑटो का खेल चल रहा है। यातायात विभाग इससे वाकिफ होने के बाद भी

On: November 28, 2024 9:08 PM
Follow Us:
  • स्थानीय ऑटो चालक हो रहे परेशान, बाहरी वाहन बिना बीमा फिटनेस चलाए जा रहे, दिखावे के लिए हो रही कार्रवाई

  • एक दिन पहले ही यातायात पुलिस ने 20 ऑटो चालकों के बनाए चालान

बुरहानपुर। जिले में एमपी 04 पासिंग ऑटो का खेल चल रहा है। यातायात विभाग इससे वाकिफ होने के बाद भी केवल वाहनों के चालान काटकर छोड़ा जा रहा है जबकि एमपी 04 पासिंग अधिकांश ऑटो चालकों के पास बीमा, फिटनेस और अन्य आवश्यक दस्तावेज नहीं है। यातायात सूबेदार का कहना है कि हमारे पास इतना स्टाफ नहीं है। एसपी से चर्चा हुई है। सभी थाना क्षेत्रों में कार्रवाई अभियान चलाया जाएगा।
Sadaiv Newsगौरतलब है कि एक दिन पहले भी यातायात पुलिस ने नगर में ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई अभियान चलाकर करीब 20 चालान काटे, लेकिन किसी भी ऑटो को जब्त नहीं किया गया जबकि नियमानुसार बीमा, फिटनेस और अन्य जरूरी दस्तावेज न होने पर ऑटो संचालन नहीं किया जा सकता, लेकिन यातायात विभाग इसकी जान बूझकर अनदेखी कर रहा है। लोगों का कहना है कि यह कार्रवाई कम, वसूली अधिक नजर आ रही है।
किराये पर भी चलाए जा रहे ऑटो
बताया जा रहा है कि एक तरह का गिरोह इसके पीछे काम कर रहा है, जिसकी किसी भी प्रकार की दस्तावेजों की जांच यहां नहीं हो रही है। इससे स्थानीय ऑटो चालक भी परेशान हैं। दरअसल कुछ लोग इन ऑटो को भोपाल से लाकर यहां किराये पर भी संचालित करा रहे हैं। खास बात यह है कि एमपी 04 सिरीज के भोपाल पासिंग ऑटो के अधिकांश संचालकों के पास फिटनेस, दस्तावेज कुछ भी नहीं है। पिछले दिनों परिवहन विभाग ने भी महज दिखावे की कार्रवाई की थी। अब यातायात विभाग भी कर रहा है। जबकि एमपी 04 भोपाल पासिंग ऑटो नगर में सैकड़ों की संख्या में संचालित हो रहे हैं। इसके कभी कागज तक नहीं पूछे जाते। कुछ दिन पहले परिवहन विभाग ने महज दिखावे की कार्रवाई की थी। तब उन्हें महज आठ ऑटो ही मिले थे जबकि एक ही चौराहे से कुछ ही समय में दर्जनों की संख्या में एमपी 04 भोपाल पासिंग ऑटो गुजर जाते हैं।
भोपाल से खरीदकर ला रहे पुराने ऑटो
अधिकांश लोग भोपाल से पुराने ऑटो खरीदकर ला रहे हैं और बुरहानपुर में यात्री सेवा के रूप में संचालित किया जा रहा है। आश्चर्य की बात यह है कि इतनी अधिक संख्या में बाहरी जिले से पुराने ऑटो यहां चलाए जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी परिवहन विभाग भी इसे लेकर गंभीर नहीं है। इधर यातायात विभाग भी उन्हें केवल चालानी कार्रवाई कर छोड़ रहा है। करीब 16 से 17 साल के लड़के ऑटो चला रहे हैं। ऐसे सैकड़ों वाहन हैं जो दिनभर पुराने यातायात थाने के सामने से जय स्तंभ क्षेत्र से गुजरते हैं। उनके खिलाफ यातायात विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। एआरटीओ की ओर से महज लीपापोती की जा रही है।
हादसा होने पर जागता है परिवहन विभाग
अकसर किसी न किसी तरह का बड़ा हादसा होने के बाद ही परिवहन विभाग जागता है। स्थानीय स्तर पर न तो परिवहन विभाग के पास अमला है न ही अतिरिक्त परिवहन अधिकारी की यहां पदस्थापना की जा रही है। खंडवा के एआरटीओ ही बुरहानपुर जिले के भी प्रभारी हैं जो कभी यहां नहीं आते। ऐसे में वाहन चालक अपनी मनमानी करते हैं।
वर्जन-
थाना स्तर पर की जाएगी बड़ी कार्रवाई
– मेरी एसपी साहब से चर्चा हुई है। हमारे पास इतना स्टाफ नहीं है कि कार्रवाई एक साथ की जा सके इसलिए थाना स्तर पर एक साथ कार्रवाई करने को लेकर एसपी साहब से चर्चा हुई है। यह बात सही है कि सभी ऑटो के दस्तावेजों की जांच की जाना चाहिए। जल्द हम यह कार्रवाई करेंगे।
– नागेंद्र सिंह, सूबेदार, यातायात विभाग बुरहानपुर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser