राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई: रिश्वत लेते सहायक दरोगा रंगे हाथों गिरफ्तार

इंदौर। महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त निर्देशों के तहत इंदौर लोकायुक्त इकाई ने एक प्रभावी ट्रेप कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई में सहायक दरोगा रोहित पथरोड को ₹5,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। मामले का विवरण आवेदक यश चावरे रेगकीपर वार्ड क्र. 79, झोन क्र. 21,

On: December 27, 2024 3:32 PM
Follow Us:

इंदौर। महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त निर्देशों के तहत इंदौर लोकायुक्त इकाई ने एक प्रभावी ट्रेप कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई में सहायक दरोगा रोहित पथरोड को ₹5,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
मामले का विवरण
आवेदक यश चावरे रेगकीपर वार्ड क्र. 79, झोन क्र. 21, विदूर नगर, इंदौर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी रोहित पथरोड सहायक दरोगा, वार्ड क्र. 79, झोन क्र. 21, विदूर नगर, इंदौर नवंबर और दिसंबर 2024 के वेतन जारी करने और रेगकीपर के पद पर रहते हुए ड्राइविंग कार्य कराने के बदले ₹5,000 की रिश्वत की मांग कर रहा था।
आवेदक द्वारा शिकायत पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त राजेश सहाय को की गई। शिकायत को सही पाए जाने के बाद ट्रैप दल का गठन किया गया। कार्रवाई 27 दिसंबर 2024 को आरोपी को ₹5,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत कार्यवाही की जा रही है।
ट्रैप दल के सदस्य
निरीक्षक राहुल गजभिये, का.व.निरीक्षक श्रीमती रेनू अग्रवाल, आरक्षक राकेश मिश्रा, विजय कुमार, शिव पाराशर, अनिल परमार, कमलेश तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser