राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

वार्षिक उत्सव: “मेक्रो विज़न के मंच पर जीवंत हुई सिनेमा की सुनहरी यादें

“ढाई आखर प्रेम का” –सिनेमा के महानायकों को श्रद्धांजलि बुरहानपुर। शहर के प्रतिष्ठित मेक्रो विज़न एकेडमी में 27 और 28 दिसंबर को वार्षिक उत्सव “ढाई आखर प्रेम का” का भव्य आयोजन किया गया। अनहद आनंद ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम ने सिनेमा जगत की महान हस्तियों को याद करते हुए उनकी स्मृतियों को

On: December 28, 2024 8:45 PM
Follow Us:
  • “ढाई आखर प्रेम का” –सिनेमा के महानायकों को श्रद्धांजलि

बुरहानपुर। शहर के प्रतिष्ठित मेक्रो विज़न एकेडमी में 27 और 28 दिसंबर को वार्षिक उत्सव “ढाई आखर प्रेम का” का भव्य आयोजन किया गया। अनहद आनंद ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम ने सिनेमा जगत की महान हस्तियों को याद करते हुए उनकी स्मृतियों को फिर से जीवंत किया।
सिनेमा के महापुरुषों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में दिवंगत दिग्गजों जैसे लता मंगेशकर, केके, माइकल जैक्सन, बप्पी लहरी, सुशांत सिंह राजपूत, राजू श्रीवास्तव, और सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी गई। “बिग बॉस” थीम पर आधारित यह कार्यक्रम कन्फेशन रूम के अनुभवों से परिपूर्ण था। छात्रों ने विविध प्रस्तुतियों में नृत्य, गायन और अभिनय का प्रदर्शन किया। मो. रफी और ऋषि कपूर के गीत “राम जी की निकली सवारी” से लेकर माइकल जैक्सन के डांस परफॉर्मेंस तक, हर प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।राहत इंदौरी और मुन्नवर राणा के मुशायरे ने साहित्यिक रंग भर दिया।
गुरु-शिष्य परंपरा पर नाटक
मर्चेंट सर और उनकी टीम ने संस्थापक श्री आनंद प्रकाश चौकसे जी के गुरु श्री तोमर सर पर आधारित एक नाट्य प्रस्तुति का मंचन किया। कार्यक्रम की उत्कृष्टता में कला और संगीत विभाग के शिक्षकों जैसे रणजीत जोशी, रोनी लौवंशी, ऋषि कुशवाह, आकाश वर्मा, और सुमेध सर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अभिभावकों के लिए प्रेरक संदेश
संस्थापक आनंद प्रकाश चौकसे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अभिभावकों को बच्चों के विकास में योगदान देने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन “विजन एंथम” और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह वार्षिक उत्सव कला, सृजनात्मकता और संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ही छात्रों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने का प्रतीक बन गया।
कार्यक्रम में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के डायरेक्टर कबीर चौकसे, दिव्यांशी चौकसे, और अकादमिक प्राचार्य जसवीर सिंह परमार, उप प्राचार्या मोनिका अग्रवाल, विजय सुखवानी, संतोष सिलोरिया, डॉ अरूण शर्मा, विभा जेटली, शीतल पोपली सहित प्रबंधन और स्टाफ ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser