राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

सत्ता और संगठन की पॉवर बनकर उभरी बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने का भाजपा कार्यालय में अभिनंदन समारोह बुरहानपुर। जिले में पिछले कुछ महीनो से जिलाध्यक्ष पद को लेकर चल रहा कयासों का दौर सोमवार रात 9.30 बजे उस समय खत्म हो गया जब प्रदेश कार्यालय से भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा हुई। इस बार फिर

On: January 14, 2025 4:08 PM
Follow Us:
  • नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने का भाजपा कार्यालय में अभिनंदन समारोह

बुरहानपुर। जिले में पिछले कुछ महीनो से जिलाध्यक्ष पद को लेकर चल रहा कयासों का दौर सोमवार रात 9.30 बजे उस समय खत्म हो गया जब प्रदेश कार्यालय से भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा हुई। इस बार फिर बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस सत्ता और संगठन की पॉवर बनकर उभरी हैं। उन्होंने फिर एक बार अपनी संगठनात्मक क्षमता को साबित कर दिया। संगठन की रीति, नीति को दिखाते हुए फिर से भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर डॉ. मनोज माने की ताजपोशी कराने से विधायक का कद काफी बढ़ गया है।
Sadaiv Newsगौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष पद को लेकर सांसद, विधायकों की ओर से अपने अपने समर्थकों के नाम दिए गए थे। इस पद के लिए जिले से करीब 11 उम्मीदवार मैदान में थे। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, नेपानगर विधायक मंजू दादू अपने अपने समर्थकों को इस पद पर काबिज कराना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। डॉ. मनोज माने का कार्यकाल भी पूरा नहीं हुआ था तो वहीं उन्हें बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस का समर्थन हासिल होने से दावेदारी पुख्ता रही। विधायक ने संगठन की रीति, नीति को दिखाते हुए फिर से डॉ. माने के नाम मुहर लगवाई। साथ ही संगठनात्मक क्षमता का परिचय दिया।
सांसद के नामों को सिरे से खारिज कराया
Sadaiv Newsखास बात यह रही कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल जिन नामों पर सहमति जता रहे थे उन नामों को बुरहानपुर विधायक ने न सिर्फ सिरे से खारिज कराया, बल्कि संगठन को तथ्यों के साथ बुरहानपुर विधानसभा में काम करने वाले, काम नहीं करने वाले कार्यकर्ताओं की जानकारी से भी अवगत कराया। यही वजह रही कि वह डॉ. मनोज माने को फिर से इस पद पर काबिज कराने में सफल रहीं। अर्चना चिटनिस भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता भी हैं और पूर्व मंत्री भी रह चुकी हैं।
पहले से आश्वस्त थे डॉ. माने
एक दिन पहले सोमवार को जिला चुनाव अधिकारी व खातेगांव विधायक आशीष शर्मा बुरहानपुर आए थे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से पहले ही कह दिया था कि पार्टी जिस भी व्यक्ति को जिम्मेदारी देगी हमें उसका साथ देना है। उन्होंने सोमवार को ही नाम घोषित होने की बात कही थी। इसके बाद रात 9.30 बजे डॉ. माने के नाम की घोषणा हुई। खास बात यह रही कि सोमवार को दिनभर नाम तो घोषित नहीं हो पाया था, लेकिन जिलाध्यक्ष डॉ. माने आश्वस्त नजर आ रहे थे कि उन्हें दोबारा मौका मिलेगा।
और इधर…..।
दोबारा अध्यक्ष बने डॉ. माने बोले- भाजपा में समन्वय से होता है काम
डॉ मनोज माने को भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष पद पर दोबारा मौका मिलने पर सोमवार सुबह सुंदर नगर स्थित भाजपा कार्यालय में अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ माने ने वरिष्ठ भाजपा नेताओं के पैर छुए। साथ ही कहा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की आपसी सलाह, समन्वय से मुझे दोबारा मौका मिला है। जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने का पहला कार्यकाल 11 माह का रहा। दोबारा जिलाध्यक्ष बनने पर उन्होंने कहा भाजपा में समन्वय से काम होता है। जिले में भाजपा के 52 बूथ है। हम इन पर पहले से ही मजबूत और मजबूत करेंगे। पन्ना प्रमुख की अवधारण है उसे मजबूत करेंगे। बूथ समिति भी मजबूत करेंगे। प्रयास करेंगे कि जहां अल्पसंख्यक बहुल बूथ हैं वहां वोटों का प्रतिशत 50 प्रतिशत हो। इस दौरान बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस, महापौर माधुरी पटेल, पूर्व महापौर अतुल पटेल, अनिल भोंसले, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज लधवे सहित अन्य भाजपा नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser