राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

मोती माता लोखंडिया- आतिशबाजी के साथ होगा मेले का समापन, चौथे दिन 80 हजार भक्तों ने दर्शन कर चढ़ाई 200 क्विंटल मिठाई 

श्रद्धा और सेवा: मोती माता मेले में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा सम्मान बुरहानपुर। जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर ग्राम लोखंडिया में मोती माता का मेला पौष पूर्णिमा से लगता है। ऐतिहासिक मेले को 200 साल से ज्यादा का समय हो गया गया हैं। मेले के चौथे दिन गुरुवार को भी

On: January 16, 2025 8:24 PM
Follow Us:
  • श्रद्धा और सेवा: मोती माता मेले में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा सम्मान

बुरहानपुर। जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर ग्राम लोखंडिया में मोती माता का मेला पौष पूर्णिमा से लगता है। ऐतिहासिक मेले को 200 साल से ज्यादा का समय हो गया गया हैं। मेले के चौथे दिन गुरुवार को भी माता के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। खास बात यह है कि माता के दर्शन कर कई भक्त अब पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। मंदिर के पुजारी बाबू महाराज ने बताया 200 साल से यह मेला लग रहा है। उन्होंने बताया माता स्वयंभू है। यहां माता से जो भी मत्रत मांगता है, उसकी इच्छा पूरी होती है। इच्छा पूरी होने पर श्रद्धालु अगले साल मिठाई चढ़ाकर मन्नत उतारते हैं। इसलिए यहां हजारों क्विंटल मिठाई चढ़ाई जाती है। ट्रस्टी गणेश जाधव, हजारी सिंह चौहान, मदन राठौड़, रामकिशन चौहान, हीरा महाराज, चरण सिंह जाधव, अर्जुन सिंह जाधव, पंडित रसाल, धनसिंह पवार, ईश्वर जाधव, नवल पवार, विजय राठौड़, अशोक राठौड़, मुरली ठेकेदार, ग्राम पंचायत सचिव ईश्वर महाजन सहित मंदिर ट्रस्ट और मेला समिति के सभी सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
Sadaiv News4 दिन में 5 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए माता के दर्शन
गुरुवार को 80 हजार से अधिक भक्तों ने माता के दर्शन कर मन्त्रत उतारी और मेले का आनंद लिया। भक्तों ने 200 क्विंटल मिठाई चढ़ाई। इस साल माता के मेले में पांच लाख श्रद्धालु दर्शन करने आए। खास बात यह है कि यहां मप्र के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान के श्रद्धालु भी दर्शन करने आते हैं। मेले के दौरान भक्तों द्वारा दो हजार क्विंटल मिठाई माता को चढ़ाई गई। पुजारी बाबू महाराज ने बताया कई हजारों लोगों की माता ने इच्छा पूरी की है। हम सात पीढ़ी से माता के सेवा में लगे हैं।
बेहतर कार्य करने वालों को प्रमाण पत्र से सम्मानित करेंगे
मंदिर ट्रस्ट सचिव प्रकाश राठौड़ और ट्रस्ट सदस्य ईश्वर जाधव ने बताया मेले में तीन हजार दुकानें लगी है। मेले का समापन 17 जनवरी शुक्रवार शाम 8 बजे को होगा। समापन पर मंदिर ट्रस्ट द्वारा बेहतर कार्य करने वाले सदस्यों, पुलिस, राजस्व, पंचायत कर्मचारियों ,स्वयंसेवकों और दुकानदारों को प्रमाण
पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा मेले में पहुंचने के लिए बेहतर व्यवस्था की थी। ग्राम पंचायत द्वारा मेले में 12 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। सफाई व वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी की गई थी।
22 एकड़ में लगे मेले में हर तरफ भक्तों की भीड़ नजर आई
पौष पूर्णिमा पर मेले का विशेष दिन रहता है। पौष पूर्णिमा पर सोमवार को दो लाख से ज्यादा भक्तों ने माता के दर्शन किए थे। 22 एकड़ में लगे मेले में हर तरफ भक्तों की भीड़ नजर आई। मेले में लगे 20 से ज्यादा झूलों का बच्चों और युवाओं सहित सभी ने लुत्फ उठाया। मोती माता मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष लक्ष्मण झामू पवार ने बताया भक्तों की सुविधा के लिए पहले से यहां सभी व्यवस्थाएं की गई थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser