HomeअपराधMP POLICE- गूगल सर्च की मदद से...

MP POLICE- गूगल सर्च की मदद से महाराष्ट्र की चेन स्नैचिंग गैंग का किया पर्दाफाश

पुलिस ने लाखों का सामान किया जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार बुरहानपुर। थाना लालबाग पुलिस ने गूगल सर्च और तकनीकी सहायता से एक वृद्ध महिला से हुई झपटमारी के संगीन अपराध का पर्दाफाश कर लिया। यह मामला 10 जनवरी 2025 को हुआ, जब सब्जी खरीदने के बाद घर लौट रही महिला को निशाना बनाया […]

  • पुलिस ने लाखों का सामान किया जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

बुरहानपुर। थाना लालबाग पुलिस ने गूगल सर्च और तकनीकी सहायता से एक वृद्ध महिला से हुई झपटमारी के संगीन अपराध का पर्दाफाश कर लिया। यह मामला 10 जनवरी 2025 को हुआ, जब सब्जी खरीदने के बाद घर लौट रही महिला को निशाना बनाया गया। अज्ञात बदमाशों ने बुलेट मोटरसाइकिल पर महिला का पीछा किया और सुनसान गली में मौका पाकर उनके गले से सोने की चेन खींचकर फरार हो गए।
Sadaiv Newsगौरतलब है कि महिला की शिकायत पर थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 03/25 धारा 304 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश, और नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में एक विशेष जांच टीम गठित की गई।
तकनीकी साक्ष्य और गूगल सर्च का उपयोग
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। साथ ही पुलिस ने गूगल सर्च के माध्यम से पूर्व में अन्य जिलों और राज्यों में हुई चेन स्नैचिंग घटनाओं और उनके तरीके की जांच की। महाराष्ट्र के पुणे और जलगांव में सक्रिय गैंग के तरीके इस घटना से मेल खाते पाए गए। पुणे पुलिस से चर्चा और जांच के आधार पर जलगांव की गैंग की पुष्टि हुई। मुखबिरों की सूचना के आधार पर लोकेश महाजन (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी ने अपने साथियों दीपक सिरसाट और यशवंत सोनार के साथ वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
आरोपियों और बरामदगी का विवरण
गिरफ्तार आरोपी- लोकेश महाजन आयु: 25 वर्ष, पता चेतना अपार्टमेंट, समर्थ नगर खेडी, जलगांव (महाराष्ट्र)। जलगांव, अकोला, पुणे, और बुलढाणा में भी चेन स्नैचिंग और डकैती के कई मामलों में शामिल।
फरार आरोपी- दीपक सिरसाट, निवासी वरखेडी, थाना पिपलगांव, जिला जलगांव। यशवंत उर्फ मयूर सोनार, निवासी: भीकमचंद जैन नगर, थाना जिलापेठ, जलगांव।
आरोपी लोकेश के कब्जे से सोने की चेन करीबन 25.910 ग्राम तोले किमती 150000/- रूपये की एंव घटना में प्रयुक्त बुलट मोटर सायकल MH-19-DT 9386 किमती 200000/- रू सेगसंग कंपनी का मोबाइल कीमती 10000/- रु की जप्त की गई।
इस मामले को सुलझाने में निरीक्षक अमित सिंह जादौन, उप निरीक्षक जयपाल सिंह राठौर, प्रधान आरक्षक विक्रम चौहान, प्रदीप भरसाके, आरक्षक नितेश सपकाडे, यशवंत तिजारे और साइबर सेल दुर्गेश पटेल सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles