राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

‘सैफ क्लिक’ अभियान: पुलिस ने 20,000 नागरिकों को किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

स्कूल, कॉलेज, धार्मिक स्थल और हाट बाजारों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में जिलेभर में “सैफ क्लिक” साइबर सुरक्षा अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत विद्यालयों, महाविद्यालयों, हाट बाजारों, मेलों, धार्मिक स्थलों और कृषि उपज मंडी जैसे सार्वजनिक स्थानों पर नागरिकों को साइबर अपराधों

On: February 5, 2025 2:59 PM
Follow Us:
  • स्कूल, कॉलेज, धार्मिक स्थल और हाट बाजारों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम

बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में जिलेभर में “सैफ क्लिक” साइबर सुरक्षा अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत विद्यालयों, महाविद्यालयों, हाट बाजारों, मेलों, धार्मिक स्थलों और कृषि उपज मंडी जैसे सार्वजनिक स्थानों पर नागरिकों को साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य फिशिंग, साइबर ठगी और ऑनलाइन धोखाधड़ी से नागरिकों को सुरक्षित रखना था।
Sadaiv Newsपुलिस अधीक्षक का संदेश
पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने एक वीडियो संदेश जारी कर साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि: अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी से साझा न करें। साइबर ठगी की शिकायत तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर करें।
प्रमुख कार्यक्रम और आयोजन:
1. विद्यालयों और महाविद्यालयों में जागरूकता अभियान:
✅ नेहरू मोंटेसरी स्कूल में स्कूली बच्चों को साइबर जागरूकता, फिशिंग से बचाव और साइबर ठगी से सुरक्षा के टिप्स दिए गए। पंपलेट वितरित किए गए।
✅ शासकीय सावित्रीबाई फुले कन्या शाला में छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया सुरक्षा, साइबर अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
✅ प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज, नेपानगर में साइबर अपराध विशेषज्ञ एडवोकेट ललित पाटिल (PhD, जलगांव, महाराष्ट्र) द्वारा साइबर सुरक्षा पर व्याख्यान दिया गया।
✅ बिमस कॉलेज में भी छात्रों को साइबर सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई और पंपलेट वितरित किए गए।
2. धार्मिक स्थलों और मेलों में साइबर जागरूकता
✅ दरगाह हकीमी, दाऊदी बोहरा समाज में साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित की गई।
✅ शिवा बाबा मेले में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए और शपथ दिलाई गई।
✅ ग्राम बोरखेड़ा मेले में कव्वाली के कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को साइबर जागरूकता अभियान की जानकारी दी गई।
3. हाट बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम
✅ जिला कृषि उपज मंडी में व्यापारियों, किसानों और मजदूरों को साइबर सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई और शपथ दिलाई गई।
✅ ग्राम हैदरपुर हाट बाजार में भी नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया और पंपलेट वितरित किए गए।
पुलिस द्वारा किए गए विशेष प्रयास:
🔹 विभिन्न थाना प्रभारियों और साइबर सेल टीमों द्वारा सच्ची घटनाओं को साझा कर नागरिकों को सचेत किया गया।
🔹 मौखिक प्रश्नोत्तरी और इंटरैक्टिव सेशंस के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
🔹 इस अभियान में 15000 से 20000 नागरिकों को साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
बुरहानपुर पुलिस की नागरिकों से अपील
✅ किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
✅ अपनी बैंक डिटेल्स या अन्य निजी जानकारी किसी से साझा न करें।
✅ किसी भी साइबर ठगी की शिकायत तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी साइबर सेल में करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser