राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

बुरहानपुर की हल्दी को अंतर्राष्ट्रीय पहचान- रूस तक पहुंचा स्वाद, प्रतिवर्ष 20 टन हल्दी का होगा निर्यात

“नमस्ते भारत” प्रदर्शनी में बुरहानपुर की हल्दी को मिली सराहना जिले के 1680 किसान हल्दी की खेती से जुड़े 32 प्रोसेसिंग यूनिट और उच्च गुणवत्ता ने खोले निर्यात के द्वार बुरहानपुर। मध्यप्रदेश का बुरहानपुर जिला, जो अब तक अपने इतिहास, कपड़ा उद्योग और केले के लिए प्रसिद्ध था, अब अपनी हल्दी के लिए

On: February 18, 2025 7:35 PM
Follow Us:
रूस में आयोजित 'नमस्ते भारत' प्रदर्शनी में हल्दी उत्पादों की प्रदर्शनी।
  • “नमस्ते भारत” प्रदर्शनी में बुरहानपुर की हल्दी को मिली सराहना

  • जिले के 1680 किसान हल्दी की खेती से जुड़े

  • 32 प्रोसेसिंग यूनिट और उच्च गुणवत्ता ने खोले निर्यात के द्वार

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश का बुरहानपुर जिला, जो अब तक अपने इतिहास, कपड़ा उद्योग और केले के लिए प्रसिद्ध था, अब अपनी हल्दी के लिए भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहा है। “एक जिला – एक उत्पाद” योजना के अंतर्गत हल्दी को भी प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे किसानों को आर्थिक लाभ मिलने के साथ-साथ जिले का नाम वैश्विक स्तर पर रोशन हो रहा है।
हल्दी उत्पादन का विस्तार और किसानों की भागीदारी
बुरहानपुर जिले में मुख्यतः डोइफोड़िया, सिरपुर, खकनार और फोफनार में सेलम किस्म की हल्दी उगाई जाती है। इस समय जिले के 1680 से अधिक किसान हल्दी की खेती से जुड़े हुए हैं। जिले में हल्दी के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 32 हल्दी प्रोसेसिंग यूनिट भी कार्यरत हैं।
रूस में “नमस्ते भारत” प्रदर्शनी में बुरहानपुर की हल्दी को सराहना
जनवरी 2025 में रूस के मास्को में “नमस्ते भारत” प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें बुरहानपुर जिले की हल्दी और केले के उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शनी में उद्यानिकी विभाग के उपसंचालक श्री राजू बड़वाया, खकनार फार्मर प्रोड्यूसर प्राइवेट लिमिटेड बुरहानपुर के श्री उज्जवल चौधरी, जबलपुर के अवद्या हर्ब एंड फूड प्राइवेट लिमिटेड के अंबिका पटेल ने भाग लिया।
इस प्रदर्शनी में केला चिप्स, केला पाउडर, केला फिंगर, केला सेव, केला मिठाई के साथ-साथ हल्दी पाउडर को भी प्रस्तुत किया गया। हल्दी की गुणवत्ता को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय व्यापारियों ने इसे निर्यात के लिए उपयुक्त माना और इसी के चलते एक बड़े निर्यात समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
हल्दी निर्यात का एमओयू साइन, 20 टन हल्दी का होगा एक्सपोर्ट
रूस में आयोजित इस प्रदर्शनी के दौरान हल्दी पाउडर के निर्यात के लिए एक महत्वपूर्ण एमओयू (समझौता) साइन किया गया। यह समझौता खकनार कृषि विकास प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, संस्थापक इकोइंडिया और एलएससी एकोमिर कंपनी (भारत-रूस मैत्री संगठन हारमनी) के बीच हुआ। इस समझौते के तहत बुरहानपुर से हर साल 20 टन हल्दी का निर्यात किया जाएगा।
बुरहानपुर की हल्दी की विशेषताएँ और गुणवत्ता
• गहरे पीले रंग वाली सेलम किस्म की हल्दी।
• 3.02% कुरकुमिन की मात्रा, जो इसे उच्च गुणवत्ता वाला उत्पाद बनाती है।
• 32 हल्दी प्रोसेसिंग यूनिट जिले में कार्यरत।
हल्दी निर्यात से किसानों को मिलेगा लाभ
• किसानों की आमदनी बढ़ेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
• बुरहानपुर की हल्दी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाएगी, जिससे और नए निर्यात के अवसर खुलेंगे।
• रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे, जिससे जिले की समृद्धि में इजाफा होगा।
किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा
बुरहानपुर, जो अब तक केले और ऐतिहासिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध था, अब हल्दी के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। रूस के साथ हुए इस निर्यात समझौते से न केवल जिले के किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा, बल्कि जिले का नाम भी वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser