राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

आदेशों की अव्हेलना-सीएम राइज स्कूलों के प्राचार्यों को बोर्ड परीक्षा ड्यूटी पर लगाया

सीएम राइज स्कूल प्राचार्य, उप प्राचार्य को परीक्षा में ड्यूटी से रखा है दूर, जिले में फिर भी लगा दी ड्यूटी संचालक लोक शिक्षण संचालनालय ने दिसंबर में ही जारी कर दिया था पत्र बुरहानपुर। लोक शिक्षण संचालनालय संचालक डीएस कुश्वाह ने दिसंबर 2024 में प्रदेश के सभी जिला शिक्षाधिकारियों को एक पत्र

On: February 24, 2025 11:11 AM
Follow Us:
सीएम राइज स्कूल प्राचार्यों की बोर्ड परीक्षा ड्यूटी का आदेश बुरहानपुर, मध्य प्रदेश।
  • सीएम राइज स्कूल प्राचार्य, उप प्राचार्य को परीक्षा में ड्यूटी से रखा है दूर, जिले में फिर भी लगा दी ड्यूटी

  • संचालक लोक शिक्षण संचालनालय ने दिसंबर में ही जारी कर दिया था पत्र

बुरहानपुर। लोक शिक्षण संचालनालय संचालक डीएस कुश्वाह ने दिसंबर 2024 में प्रदेश के सभी जिला शिक्षाधिकारियों को एक पत्र भेजा था जिसमें गया था कि हाईस्कूल, हायर सेकंडरी स्कूल की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन फरवरी माह से शुरू होकर अप्रैल माह तक मूल्यांकन तक चलेगा, इसमें कहीं भी सीएम राइज स्कूलों के प्राचार्यों, उप प्राचार्य को बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी पर नहीं लगाया जाएगा, लेकिन बुरहानपुर जिले में इस नियम को ताक पर रखकर कुछ प्राचार्यों की ड्यूटी लगा दी गई। इसमें शाहपुर सीएम राइज के प्राचार्य अतीक अली भी शामिल हैं। उन्हें भी इसमें शामिल किया गया है।
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा अप्रैल 2025 से नवीन सत्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं इसलिए स्थानीय परीक्षाएं, उनका संचालन, मूल्यांकन, परीक्षाफल घोषित करन, नवीन सत्र के प्रवेश व अकादमिक गतिविधियां संचालित करने के उद्देश्य से विद्यालय में प्राचार्य व उप प्राचार्य में से किसी एक के विद्यालय में उपस्थित रहना आवश्क है। बोर्ड परीक्षाओं में प्राचार्य, उप प्राचार्य को संलग्न किए जाने से इन गतिविधियों सहित ष्शैक्षणिक व अन्य अकादमिक व्यवस्थाएं प्रभावित होगी।
डीईओ ने यह जारी किया आदेश
20 फरवरी को डीईओ संतोष सिंह सोलंकी ने आदेश जारी कर हायर सेकंडरी, हाईस्कूल की परीक्षाओं के लिए केंद्राध्यक्ष, सहयक केंद्राध्यक्ष की नियुक्ति की। इसमें सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य, उप प्राचार्य को शामिल कर दिया गया। जारी आदेश में कहा गया कि केंद्र पर नकल रोकने सहित अन्य व्यवस्थाएं करना है। अगर गंभीर शिकायत प्राप्त होती है तो केंद्राध्यक्ष, उप केंद्राध्यक्ष ही जिम्मेदार रहेंगे। परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र लाने का काम भी किया जाएगा।
नियमों को रख दिया ताक पर
लोक शिक्षण संचालनालय के नियमों को ताक पर रख दिया गया। डीईओ ने करीब 43 केदं्राध्यक्ष और सहायक केंद्र अध्यक्ष बनाए हैं जिनकी बाकायदा एक सूची भी जारी की गई है। जिले में बुरहानपुर के अलावा खकनार, भातखेड़ा, इच्छापुर, धूलकोट, दरियापुर, परेठा, निंबोला, दपोरा, डोईफोड़िया, बंभाड़ा, डाभियाखेडा, सिरपुर, देड़तलाई सहित अन्य परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी जगह प्राचार्य, उप प्राचार्य आद को केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष बनाया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser