राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान पर बवाल: कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा- क्या मंत्री जनता से लेने के लिए सत्ता में आए हैं या जनहित के लिए?

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के विवादित बयान को लेकर विपक्षी दलों का विरोध तेज हो गया है। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता फरहा मुनीर खान ने बुरहानपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मंत्री पटेल की कड़ी आलोचना की। उन्होंने मंत्री के बयान को जनता, ओबीसी समाज और

On: March 5, 2025 5:41 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के विवादित बयान को लेकर विपक्षी दलों का विरोध तेज हो गया है। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता फरहा मुनीर खान ने बुरहानपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मंत्री पटेल की कड़ी आलोचना की। उन्होंने मंत्री के बयान को जनता, ओबीसी समाज और खुद उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का अपमान बताया।हाल ही में पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने एक विवादास्पद बयान दिया था, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। हालांकि, बयान पर बढ़ते विवाद के बाद उन्होंने सफाई भी दी, लेकिन कांग्रेस इसे अस्वीकार्य मान रही है।
Sadaiv Newsप्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता फरहा मुनीर खान ने तीखा हमला बोलते हुए कहा मंत्री प्रहलाद पटेल का बयान और उसके बाद दी गई सफाई बेहद चौंकाने वाली है। “क्या मंत्री जनता से लेने के लिए सत्ता में आए हैं या जनहित के लिए?” “उन्होंने अपने समाज का जिक्र कर सिर्फ ओबीसी वर्ग का नहीं, बल्कि अपनी ही पार्टी के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्रियों का भी अपमान किया है।” “हम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मांग करते हैं कि वे इस मुद्दे पर अपनी स्पष्ट राय रखें।”
मंत्री के बयान को लेकर कांग्रेस के अलावा अन्य राजनीतिक और सामाजिक संगठनों में भी आक्रोश है। बयान को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की चर्चा भी हो रही है।
कांग्रेस अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने मंत्री पटेल के बयान की आलोचना की और भाजपा सरकार को घेरा। जिला सह प्रभारी उत्तम पाल सिंह पुरनी ने कहा कि इस तरह के बयान समाज को बांटने वाले हैं, जिससे जनता में गलत संदेश जाता है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रिंकू टांक ने कहा कि “एक जिम्मेदार मंत्री को इस तरह के विवादित बयान नहीं देने चाहिए। ओबीसी वर्ग और अन्य समुदायों का अपमान कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।
ये रहे मौजूद
इस दौरान कांग्रेस के कई बड़े नेता और पदाधिकारी मौजूद थे, जिनमें रिंक टाक (जिलाध्यक्ष, कांग्रेस), पूर्व विधायक हमीद काजी, ठाकुर सुरेंद्र सिंह, रविंद्र महाजन, इंद्रसेन देशमुख, अजयसिंह रघुवंशी, जिला सचिव आशीष भगत, ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौकसे, नगर निगम अध्यक्ष अनीता यादव, निखिल खंडेलवाल, सरिता भगत, जिला प्रवक्ता शेख रूस्तम, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष गौरी शर्मा आदि शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser