राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: धारणी पुलिस ने 50 से अधिक गौवंश पकड़े, तस्करों पर शिकंजा

बुरहानपुर। महाराष्ट्र के अमरावती जिले की धारणी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र बॉर्डर से 50 से अधिक गौवंश को जब्त किया। तस्कर इन गौवंशों को अवैध रूप से महाराष्ट्र के कत्लखानों तक पहुंचाने की फिराक में थे। दरअसल बुरहानपुर जिले का ग्राम देड़तलाई गौ तस्करी का प्रमुख केंद्र बन चुका

On: March 10, 2025 8:51 PM
Follow Us:
धारणी पुलिस द्वारा गौवंश तस्करी पर की गई बड़ी कार्रवाई

बुरहानपुर। महाराष्ट्र के अमरावती जिले की धारणी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र बॉर्डर से 50 से अधिक गौवंश को जब्त किया। तस्कर इन गौवंशों को अवैध रूप से महाराष्ट्र के कत्लखानों तक पहुंचाने की फिराक में थे।
दरअसल बुरहानपुर जिले का ग्राम देड़तलाई गौ तस्करी का प्रमुख केंद्र बन चुका है। यहाँ के पशु हाट बाजार की आड़ में हर सप्ताह 300 से 400 गौवंश को अवैध रूप से महाराष्ट्र भेजा जाता है। पूरे रास्ते में अवैध लेन-देन कर तस्कर बिना किसी रोक-टोक के महाराष्ट्र के कत्लखानों तक गौवंश पहुंचाने में सफल होते रहे हैं।
गौ तस्करी के प्रमुख रास्ते
देड़तलाई से महाराष्ट्र जाने के चार प्रमुख रास्ते हैं, जिनका इस्तेमाल गौ तस्करी के लिए किया जाता है। जो बालापाट-बोरबन होते हुए महाराष्ट्र के गोलांडो, पिपरी-सागमली होते हुए राजपुर-सुसराद (महाराष्ट्र), धारबेल्थड-मोन्द्रा के रास्ते महाराष्ट्र की ओर तथा चोखंडा होते हुए सादराबादी (महाराष्ट्र) जाता है। तस्कर इन मार्गों के माध्यम से अकोला, खामगांव, बालापुर, जलना, अकोट और नगर जैसे जिलों में गौवंश को भेजते हैं, जहां उन्हें कत्लखानों में ले जाया जाता है।
खकनार पुलिस पर सवाल
धारणी पुलिस ने 15 से अधिक पुलिस जवानों के साथ ऑपरेशन चलाकर 50 से अधिक गौवंशों को मुक्त कराया। इस कार्रवाई की भाजपा खकनार मंडल अध्यक्ष महेंद्र जोगी ने सराहना की और कहा कि यह तस्करी लंबे समय से चल रही थी। महाराष्ट्र पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है, लेकिन मध्यप्रदेश की खकनार पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे तस्करों के हौसले बुलंद हैं।
गौ तस्करी पर कब लगेगी रोक?
महेंद्र जोगी ने कहा यह अवैध कारोबार कई वर्षों से चल रहा है, लेकिन स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। धारणी पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से उम्मीद जगी है कि अब मध्यप्रदेश पुलिस भी तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser