राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

मां को गाली देने से रोका, भाई ने ले ली जान: बुरहानपुर कोर्ट का बड़ा फैसला

बुरहानपुर। भाई द्वारा भाई की हत्या के मामले में बुरहानपुर जिला न्यायालय ने सख्त फैसला सुनाया। सत्र न्यायाधीश आशिता श्रीवास्तव की अदालत ने आरोपी बड़े भाई रमेश बारेला को आजीवन कारावास और 5,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। घटना का पूरा विवरण यह घटना 18 मार्च 2023 की है, जब नेपानगर थाना क्षेत्र

On: March 22, 2025 7:05 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। भाई द्वारा भाई की हत्या के मामले में बुरहानपुर जिला न्यायालय ने सख्त फैसला सुनाया। सत्र न्यायाधीश आशिता श्रीवास्तव की अदालत ने आरोपी बड़े भाई रमेश बारेला को आजीवन कारावास और 5,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
घटना का पूरा विवरण
यह घटना 18 मार्च 2023 की है, जब नेपानगर थाना क्षेत्र के भातखेड़ा वार्ड में रमेश बारेला अपनी मां से गाली-गलौज कर रहा था। इस पर छोटे भाई किशन बारेला ने रमेश को ऐसा करने से रोका।
बात बढ़ने पर गुस्से में आए रमेश ने छोटे भाई किशन के पेट पर भारी पत्थर से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किशन को तत्काल खंडवा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 21 जून 2023 को उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने 23 जून 2023 को 45 वर्षीय आरोपी रमेश बारेला को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया।
मजबूत साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट का फैसला
सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 18 गवाहों की गवाही और 23 दस्तावेज कोर्ट में पेश किए। इसके अलावा, वारदात में इस्तेमाल किया गया पत्थर भी बतौर सबूत अदालत में प्रस्तुत किया गया।
मामले में सबसे अहम पहलू यह रहा कि मृतक की मां ने अभियोजन पक्ष का समर्थन नहीं किया। हालांकि, मृतक किशन ने इलाज के दौरान अस्पताल में कई गवाहों के सामने खुद बताया था कि उसके बड़े भाई रमेश ने उस पर पत्थर से हमला किया। इस आधार पर कोर्ट ने मृतक के इस बयान को मृत्यु पूर्व कथन (Dying Declaration) मानकर साक्ष्य के रूप में स्वीकार किया।
कोर्ट ने क्या कहा?
कोर्ट ने पेट में आई चोट को प्राणघातक मानते हुए आरोपी को हत्या का दोषी करार दिया। 45 पेजों के निर्णय में अदालत ने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया कि रमेश बारेला ने जानबूझकर अपने छोटे भाई पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके चलते अदालत ने रमेश बारेला को आजीवन कारावास और 5,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser