राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

हेलों की टक्कर पर नहीं लग रहा प्रतिबंध- फिर 22 लोगों पर एफआईआर

खकनार के नागझिरी में बिना अनुमति कराई हेला टक्कर, 6 आयोजक, 16 हेला मालिकों के खिलाफ जांच के बाद केस तीन दिन पहले ही नेपा थाना पुलिस ने भी दर्ज किया था नौ लोगों पर मामला, इससे पहले कईं लोगों पर हो चुकी है एफआईआर बुरहानपुर। जिले में विभिन्न अवसरों पर हेला टक्कर

On: April 14, 2025 8:19 PM
Follow Us:
  • खकनार के नागझिरी में बिना अनुमति कराई हेला टक्कर, 6 आयोजक, 16 हेला मालिकों के खिलाफ जांच के बाद केस

  • तीन दिन पहले ही नेपा थाना पुलिस ने भी दर्ज किया था नौ लोगों पर मामला, इससे पहले कईं लोगों पर हो चुकी है एफआईआर

बुरहानपुर। जिले में विभिन्न अवसरों पर हेला टक्कर का आयोजन किया जाता है। प्रशासन की ओर से इसकी परमिशन नहीं होती। अब तक जिले के अलग अलग थानों में करीब 10 से अधिक आयोजनों के बाद एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। तीन दिन पहले ही नेपानगर की पांधार नदी के पास हेला टक्कर आयोजित होने पर नौ लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था तो वहीं अब खकनार क्षेत्र के नागझिरी में हेला टक्कर आयोजित होने पर जांच के बाद पुलिस ने 22 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें आयोजन समिति के अध्यक्ष सहित 6 लोग और 16 हेला मालिक हैं।
Sadaiv Newsखकनार थाना टीआई अभिषेक जाधव के अनुसार 13 अप्रैल को ग्राम नागझिरी खाली डेम पर पशुओं हेलों की टक्कर कराई गई। पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और समझाईश दी, लेकिन लोग वहां से नहीं हटे। इसकी वीडियो रिकार्डिंग कराई गई। मेले की आड़ में हेला टक्कर कराई गई। यहां पशुओं को आपस में क्रूरतापूर्वक लड़वाया गया। इसे कलेक्टर द्वारा जारी आदेश का उल्लंघन मानते हुए 22 आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 223, 125, 3-5 और धारा 11-1 क पशुओं के प्रति कूं्ररता निवारण अधिनियम 1960 के तहत केस दर्ज कर मामला जांच में लिया गया।
इन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
आयोजन समिति के 6 लोग- अध्यक्ष जय पिता राजेश चौकसे, सदस्य मोहन पिता समाधान, रितेश पिता धीर सिंह चौहान, सुभाष पिता सरीचंद राठौर, मिथुन पिता मोर सिंह पवार, गज्जु पिता सामा सभी निवासी ग्राम नागझिरी।
16 हेला मालिक- कालु पिता रामलाल, गोलु पिता जवाहरलल, अज्जु पिता मल्लु, पिन्टिया पिता केश, अर्जुन पिता श्रवण, शांताराम पिता दादु पटेल सभी निवासी नागझिरी, लालु पिता राजकुमार पटेल निवासी सायर, कैलाश पिता हीरालाल भिलावेकर साईंखेड़ा, ईश्वर पिता कैलाश भिलावेकर नांदुरा खुर्द, साहिल पिता खलील शिकारपुरा, बबलु पिता प्रहलाद पवार निवासी राजौरा, आकाश पिता गोपाल जाधव निवासी ग्राम निंबापुर, अर्जुन पिता देव सिंह किराडे निवासी ग्राम साईंखेड़ा, योगेश पिता रमेश यादव निमंदड़, अमीर पिता सरफराज निवासी लाल बलड़ी और ऋषिकेश पिता मनोज पाटिल निवासी डोईफोड़िया शामिल हैं।
आयोजन से पहले नहीं रोकते हेले
जिले में मेला आयोजन के दौरान हेला टक्कर होती है। इसमें आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हेले लाए जाते हैं, लेकिन उसे पहले से रोका नहीं जाता जबकि गांवों से हेलों का सजाकर निकाला जाता है। लोगों का कहना है कि आयोजन स्थल पर हेले पहुंचने से पहल ही इसे रोकना चाहिए।
….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser