राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

मुख्यमंत्री का बड़ा तोहफा: 7.30 लाख कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55% हुआ

कर्मचारी संगठनों ने जताया आभार बुरहानपुर। प्रदेश के 7.30 लाख अधिकारी और कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महंगाई भत्ते को केंद्र सरकार के समान 55 प्रतिशत कर दिया है। इस फैसले का कर्मचारी संगठनों ने स्वागत किया है। कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेशनल मूवमेंट ऑफ ओल्ड

On: April 27, 2025 9:08 PM
Follow Us:
  • कर्मचारी संगठनों ने जताया आभार

बुरहानपुर। प्रदेश के 7.30 लाख अधिकारी और कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महंगाई भत्ते को केंद्र सरकार के समान 55 प्रतिशत कर दिया है। इस फैसले का कर्मचारी संगठनों ने स्वागत किया है। कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेशनल मूवमेंट ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम के प्रांतीय संयोजक ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए इसे कर्मचारियों के हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया।
संयुक्त मोर्चा के नेताओं ठाकुर संजय सिंह गहलोत, डॉ. अशफाक खान, ठाकुर अरविंद सिंह, अनिल बाविस्कर, ठाकुर हेमंत सिंह, बृजेश राठौर, राजेश पाटील, राजेश साल्वे, अनिल सातव, प्रमिला सगरे, कल्पना पवार और धर्मेंद्र चौकसे ने जानकारी दी कि महासंघ और संयुक्त मोर्चा द्वारा लंबे समय से जुलाई 2024 से 3% और जनवरी 2025 से 2% महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग की जा रही थी। मुख्यमंत्री ने आज 5% महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा कर कर्मचारियों की मांगें आंशिक रूप से पूरी कर दी हैं।
18 साल की सेवा शून्य करने पर जताई चिंता
प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने मुख्यमंत्री से मांग की कि प्रदेश के शिक्षक संवर्ग सहित उन कर्मचारियों को, जिनकी 18 वर्ष की सेवाएं शून्य कर दी गई हैं, प्रथम नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता दी जाए, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रह सके।
1 मई को जंतर मंतर पर जुटने का आह्वान
श्री दीक्षित ने प्रदेश के सभी कर्मचारी-अधिकारियों से 1 मई मजदूर दिवस पर जंतर मंतर (दिल्ली) पहुंचने का आव्हान किया है। विजय बंधु के नेतृत्व में “दिल्ली चलो” आंदोलन के तहत पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser