राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

गहमा गहमी के बीच सफाई कर्मचारियों की हड़ताल छठवें दिन समाप्त, 11 मांगों पर बनी सहमति

निगम आयुक्त, महापौर और परिषद के 20 से अधिक पार्षद हुए शामिल बुरहानपुर। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के अंतर्गत सफाई कर्मचारियों की जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल छटवे दिन आयुक्त, महापौर और निगम परिषद के 20 से अधिक पार्षदों एवं सफाई कर्मचारियों के बीच समाप्त हुई। हड़ताल समाप्ति के पूर्व निगम परिसर

On: October 1, 2023 10:34 AM
Follow Us:
  • निगम आयुक्त, महापौर और परिषद के 20 से अधिक पार्षद हुए शामिल

बुरहानपुर। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के अंतर्गत सफाई कर्मचारियों की जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल छटवे दिन आयुक्त, महापौर और निगम परिषद के 20 से अधिक पार्षदों एवं सफाई कर्मचारियों के बीच समाप्त हुई। हड़ताल समाप्ति के पूर्व निगम परिसर में गहमा गहमी का माहौल बना रहा। इस बीच संगठन मंत्री कालु जंगाले के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल आयुक्त के केबिन में लगभग 6 घंटे चर्चा करता रहा। और अपनी 18 सूत्री मांगों पर कर्मचारी अड़े रहे। बड़ी मुश्किल से मांगों के 11 बिंदुओं पर सहमति बनी। निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि जो शासन स्तर की मांगे हैं वह शासन से ही होना है, शासन से जो भी आदेश होंगे वह पूरे किए जाएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि जो जिले स्तर पर मांगें थी उनमें से 11 बिंदुओं पर सहमति बनी है, जिसमें रविवार की छुट्टी व बुधवार की छुट्टी सफाई कर्मचारियों को दी जाएगी, यह दो दिवस में से सफाई कर्मचारी किसी एक दिन छुट्टी कर सकते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि शहर में जो सफाई कर्मियों के जर्जर क्वाटर है उन्हें AHP योजना के तहत बनवा कर दिया जाएगा। जिसमें दौलतपुरा, शनवारा, 12 खोली शामिल है। उन्होंने बताया कि वर्तमान ठेकेदार को हटाकर नए ठेकेदार को ठेका दिया जाएगा और कलेक्टर रेट पर कर्मचारियों को पूरा वेतन भी दिया जाएगा। वहीं ठेका पद्धति को शासन स्तर से बंद करने के आदेश आते हैं तो वह बंद कर कर्मचारियों को नौकरियां पर रखा जा सकता हैं। और अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों में हाईकोर्ट के आदेश अनुसार प्रशिक्षण कर सात दिवस में जवाब दिया जाएगा। गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गोगा नवमी व अन्य विशेष अवकाश वाले दिन कर्मचारियों से काम लिया जाएगा और उसके एवज में उन्हें भत्ता दिया जाएगा। कर्मियों को जीपीएफ पूर्ण रूप से नियम अनुसार दिया जाएगा। वहीं कर्मचारियों का बकाया एक माह का वेतन भी जल्द दिया जाएगा। इस दौरान कर्मचारी नेता कालु जंगाले ने कहा कि निगम प्रशासन को हमारे द्वारा मांगों को लेकर लगभग 10 बार पत्र लिखा गया था लेकिन उनके तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया था इस कारण हमारे द्वारा काम बंद हड़ताल की गई थी, जो कि अब मांगों का निराकरण होने पर हड़ताल को समाप्त किया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी सहित निगम के अन्य विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser