Homeमध्यप्रदेशशादी का नहीं, सरकारी फंड लूटने का...

शादी का नहीं, सरकारी फंड लूटने का था प्लान – निकाह योजना में खुला फर्जीवाड़ा

पीड़िता ने कलेक्टर-एसपी से की कार्रवाई की मांग बुरहानपुर। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत संचालित निकाह योजना एक बार फिर विवादों में है। फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप सामने आए हैं, लेकिन प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। मामला एक महिला की ओर से सीधे कलेक्टर और एसपी तक पहुंचा, लेकिन अब तक […]

  • पीड़िता ने कलेक्टर-एसपी से की कार्रवाई की मांग

बुरहानपुर। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत संचालित निकाह योजना एक बार फिर विवादों में है। फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप सामने आए हैं, लेकिन प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। मामला एक महिला की ओर से सीधे कलेक्टर और एसपी तक पहुंचा, लेकिन अब तक ना जांच हुई, ना ही कोई कार्रवाई।
निकाह योजना में पूर्व में भी गड़बड़ियों को लेकर जनप्रतिनिधियों ने शिकायत की थी, परन्तु न तो किसी स्तर पर जांच हुई, न ही फर्जी जोड़ियों की पहचान कर कार्रवाई की गई। अब जब खुद एक पीड़िता ने ठोस प्रमाणों के साथ सामने आकर शिकायत की है, तो उसे ही चुप कराने की कोशिशें हो रही हैं।
तीन साल पहले हुआ था निकाह, फिर सम्मेलन में दोबारा कर दिया गया
दरअसल कुछ माह पूर्व आयोजित सामूहिक निकाह सम्मेलन में 500 से अधिक जोड़े विवाह सूत्र में बंधे। इसी में सलमान खान निवासी आज़ाद नगर और आफरीन बानो का भी निकाह हुआ — कम से कम दस्तावेजों में तो यही दिखाया गया। लेकिन आफरीन ने बाद में चौंकाने वाला खुलासा किया कि उसका निकाह सलमान से तीन साल पहले ही हो चुका था, और उनकी एक बेटी भी है।
झगड़ों से तंग आकर अलग रहने लगी थी आफरीन
आफरीन के अनुसार, निकाह के बाद सलमान का व्यवहार असहनीय हो गया था। रोज़ के झगड़ों से परेशान होकर वह अपनी मां के घर रहने लगी और सलमान के खिलाफ कोर्ट में केस भी कर दिया, जो अभी न्यायालय में लंबित है।
निकाह योजना की राशि हड़पने के लिए रचा गया दोबारा निकाह का ड्रामा
आफरीन का आरोप है कि एक दिन सलमान उसे यह कहकर वापस घर ले गया कि अब अच्छे से रखेगा, लेकिन कुछ ही दिन बाद उसे साज-सज्जा कर सम्मेलन में ले जाकर दोबारा निकाह कर लिया। योजना के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता राशि के लिए यह सब किया गया। निकाह के बाद आफरीन को फिर से घर से भगा दिया गया, और योजना की राशि प्राप्त करने के लिए उसकी बैंक पासबुक, एटीएम आदि भी छीन लिए।
शिकायत पर अधिकारी ने दी धमकी!
जब आफरीन ने नगर निगम और जनपद पंचायत में शिकायत की, तो जनपद कार्यालय के एक अधिकारी ने उसे फोन कर धमकी दी कि पैसे तो मिल ही रहे हैं, फिर क्यों शिकायत कर रही हो? पीड़िता ने इस व्यवहार की भी शिकायत की है।
कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार
इस पूरे घटनाक्रम से हताश आफरीन ने मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर से न्याय की मांग की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक पारिवारिक मामला नहीं, बल्कि शासकीय योजना का दुरुपयोग और प्रशासन को गुमराह कर राशि हड़पने का अपराध है। साथ ही पति सलमान खान पर आपराधिक प्रकरण दर्ज हो। और योजना की जांच कर इसमें शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी कार्रवाई हो।
सवाल जो अब भी अनुत्तरित हैं
• क्या सामूहिक विवाह/निकाह योजना में दस्तावेजों की जांच महज औपचारिकता रह गई है?
• जब पहले से केस कोर्ट में है, तो ऐसी जोड़ी कैसे सूची में शामिल हो गई?
• क्या शिकायतें सिर्फ फाइलों तक सीमित रहती हैं?
• क्या अब भी जिम्मेदार अधिकारी चुप बैठेंगे?

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles