राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

बुजुर्ग बहनों से 39 लाख का फर्जीवाड़ा, आरोपी भाई सलाखों के पीछे

संपत्ति सौदे का छल- बुजुर्ग महिलाओं को चेक से ठगा, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार बुरहानपुर। खानका वार्ड में मावे की जलेबी बेचने वाले दो सगे भाइयों करीम और अशफाक ने दो बुजुर्ग बहनों के साथ 39 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर बुरहानपुर की फिजा में सनसनी फैला दी। यह मामला तब

On: May 26, 2025 8:41 PM
Follow Us:
39 लाख की ठगी में आरोपी गिरफ्तार
  • संपत्ति सौदे का छल- बुजुर्ग महिलाओं को चेक से ठगा, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

बुरहानपुर। खानका वार्ड में मावे की जलेबी बेचने वाले दो सगे भाइयों करीम और अशफाक ने दो बुजुर्ग बहनों के साथ 39 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर बुरहानपुर की फिजा में सनसनी फैला दी। यह मामला तब सामने आया जब पीड़ित बहनों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई कि दोनों भाइयों ने बैंक में गिरवी रखी संपत्ति का झांसा देकर चेक से लाखों की रकम हड़प ली। आरोपियों को आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
दरअसल 15 अप्रैल को करीम और अशफाक ने बैरी मैदान स्थित एक भवन और दुकान को 2.88 करोड़ रुपए में बेचने का प्रस्ताव बुजुर्ग बहनों को दिया। उन्होंने दावा किया कि संपत्ति पूरी तरह से उनके नाम पर है और बैंक से मुक्त है। इतना ही नहीं, लोन की सुविधा तक दिलाने का वादा किया। भरोसे में आईं बहनों ने चार चेकों के माध्यम से कुल 39 लाख रुपए की अग्रिम राशि दे दी।
उसी संपत्ति पर पहले ही हो चुका था सौदा
जैसे ही तीन चेक बैंक से क्लियर होकर राशि ट्रांसफर हुई, पीड़ितों को पता चला कि उक्त संपत्ति पहले से ही बैंक में गिरवी है और उसके मूल दस्तावेज बैंक के पास हैं। यही नहीं, आरोपियों ने इसी संपत्ति का सौदा पहले ही एक अन्य व्यक्ति से कर 61 लाख रुपए की रकम प्राप्त कर रखी थी।
जलेबी दुकान के पीछे छिपा धोखाधड़ी का ठिकाना
करीम और अशफाक की मावे की जलेबी की दुकान शहर में वर्षों से जानी जाती रही है, लेकिन उसके पीछे यह धोखाधड़ी का जाल फैला हुआ था, इसका किसी को अंदेशा नहीं था। एफआईआर दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन सोमवार को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
शिक्षिका और मेंहदी कलाकार बनीं शिकार
इस ठगी का शिकार बनीं दोनों बहनें न केवल आर्थिक रूप से मजबूत थीं बल्कि समाजसेवी कार्यों में भी सक्रिय थीं। एक बहन 63 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं, जबकि दूसरी 61 वर्षीय बहन मेंहदी कला में निपुण हैं। दोनों ने अधिवक्ता मनोज अग्रवाल के माध्यम से आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करवाई।
अशफाक की सफाई: आरोप निराधार
गिरफ्तारी के बाद अशफाक ने कहा, हम पर लगे सारे आरोप झूठे हैं। हम कानूनी रूप से अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे। हमें बयान देने बुलाया गया था, हम खुद हाज़िर हुए।
एसपी की निगरानी में जांच तेज
एसपी देवेन्द्र पाटीदार ने इस हाई-प्रोफाइल मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम बनाई गई है, जो संपत्ति के दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड और पुराने सौदों की जांच कर रही है। अब यह भी जांच की जा रही है कि क्या अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह का खेल खेला गया है।
पुलिस पूर्व सौदों की गहन जांच करेगी
कोतवाली थाना प्रभारी सीताराम सोलंकी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318-4 और 316-2 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपियों के बैंक खाते, संपत्ति और पूर्व सौदों की गहन जांच करेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser