राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

ऑपरेशन नाईट हंटर— आधी रात को निकली पुलिस, बदमाशों में मचा हड़कंप!

8 थानों में एक साथ उतरी पुलिस, 17 स्थायी और 33 गिरफ्तारी वारंट तामील 84 गुंडे, 75 निगरानी बदमाश और 19 जिला बदर अपराधियों की घर-घर जाकर चेकिंग बुरहानपुर पुलिस की 6 घंटे की ताबड़तोड़ कार्रवाई, वारंट तामील, गुंडों की धरपकड़ और चेतावनी के साथ लौटी टीम बुरहानपुर। जिले भर के अपराधियों के

On: June 28, 2025 4:12 PM
Follow Us:
  • 8 थानों में एक साथ उतरी पुलिस, 17 स्थायी और 33 गिरफ्तारी वारंट तामील

  • 84 गुंडे, 75 निगरानी बदमाश और 19 जिला बदर अपराधियों की घर-घर जाकर चेकिंग

  • बुरहानपुर पुलिस की 6 घंटे की ताबड़तोड़ कार्रवाई, वारंट तामील, गुंडों की धरपकड़ और चेतावनी के साथ लौटी टीम

बुरहानपुर। जिले भर के अपराधियों के लिए बीती रात काल बनकर आई। पुलिस ने एक साथ 8 थाना क्षेत्रों में “नाईट कांबिंग ऑपरेशन” चलाया। रात 9 बजे से सुबह 3 बजे तक चली इस कार्रवाई में पुलिस ने ना सिर्फ 17 स्थायी और 33 गिरफ्तारी वारंट तामील किए, बल्कि 84 गुंडों, 75 निगरानी बदमाशों और 19 जिला बदर अपराधियों को घर-घर जाकर चेक किया।
Sadaiv Newsपुलिस की टीमें सीधे उन बदमाशों के ठिकानों पर पहुँचीं जो लंबे समय से वारंट से बचते फिर रहे थे। हर थाने में 3-3 स्पेशल टीमों ने कमान संभाली। चौंकाने वाली बात ये रही कि कई गुंडे पुलिस को देख खुद घर से बाहर नहीं निकले। टीमों ने दरवाज़ा खटखटाया, चेतावनी दी — अभी सुधर जाओ, अगली बार सीधे सलाखों के पीछे होंगे।
ऑपरेशन की बड़ी हाइलाइट्स
• 8 थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई: कोतवाली, शिकारपुरा, लालबाग, गणपतिनाका, नेपानगर, खकनार, शाहपुर, निंबोला
• 17 स्थायी वारंट और 33 गिरफ्तारी वारंट तामील
• 84 गुंडा तत्व, 75 निगरानी बदमाश, 19 जिला बदर अपराधियों की सघन चैकिंग
• पुलिस ने हर बदमाश की वर्तमान गतिविधि, ठिकाने और संपर्कों की जानकारी जुटाई
जुर्म पर वार, अपराधियों पर वारंट!
इस ऑपरेशन का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार ने किया। उनके निर्देशन में एएसपी अंतर सिंह कनेश, सीएसपी गौरव पाटिल और एसडीओपी निर्भय सिंह अलावा सहित जिलेभर की पुलिस टीमें एक साथ उतरीं। शिकारपुरा पुलिस ने सबसे ज्यादा वारंट तामील कर टॉप पर रहा — स्थायी वारंट 5 और गिरफ्तारी वारंट 11।
अब सिर्फ निगरानी नहीं, अगली बार गिरफ्तारी होगी!
अपराध करने वालों को सुधारने का मौका दिया जा रहा है। लेकिन अगर फिर भी जुर्म की राह नहीं छोड़ी, तो जेल ही ठिकाना होगी।
– देवेन्द्र पाटीदार, एसपी बुरहानपुर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser