Homeअपराधऑपरेशन नाईट हंटर— आधी रात को निकली...

ऑपरेशन नाईट हंटर— आधी रात को निकली पुलिस, बदमाशों में मचा हड़कंप!

8 थानों में एक साथ उतरी पुलिस, 17 स्थायी और 33 गिरफ्तारी वारंट तामील 84 गुंडे, 75 निगरानी बदमाश और 19 जिला बदर अपराधियों की घर-घर जाकर चेकिंग बुरहानपुर पुलिस की 6 घंटे की ताबड़तोड़ कार्रवाई, वारंट तामील, गुंडों की धरपकड़ और चेतावनी के साथ लौटी टीम बुरहानपुर। जिले भर के अपराधियों के लिए बीती […]

बुरहानपुर। जिले भर के अपराधियों के लिए बीती रात काल बनकर आई। पुलिस ने एक साथ 8 थाना क्षेत्रों में “नाईट कांबिंग ऑपरेशन” चलाया। रात 9 बजे से सुबह 3 बजे तक चली इस कार्रवाई में पुलिस ने ना सिर्फ 17 स्थायी और 33 गिरफ्तारी वारंट तामील किए, बल्कि 84 गुंडों, 75 निगरानी बदमाशों और 19 जिला बदर अपराधियों को घर-घर जाकर चेक किया।
Sadaiv Newsपुलिस की टीमें सीधे उन बदमाशों के ठिकानों पर पहुँचीं जो लंबे समय से वारंट से बचते फिर रहे थे। हर थाने में 3-3 स्पेशल टीमों ने कमान संभाली। चौंकाने वाली बात ये रही कि कई गुंडे पुलिस को देख खुद घर से बाहर नहीं निकले। टीमों ने दरवाज़ा खटखटाया, चेतावनी दी — अभी सुधर जाओ, अगली बार सीधे सलाखों के पीछे होंगे।
ऑपरेशन की बड़ी हाइलाइट्स
• 8 थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई: कोतवाली, शिकारपुरा, लालबाग, गणपतिनाका, नेपानगर, खकनार, शाहपुर, निंबोला
• 17 स्थायी वारंट और 33 गिरफ्तारी वारंट तामील
• 84 गुंडा तत्व, 75 निगरानी बदमाश, 19 जिला बदर अपराधियों की सघन चैकिंग
• पुलिस ने हर बदमाश की वर्तमान गतिविधि, ठिकाने और संपर्कों की जानकारी जुटाई
जुर्म पर वार, अपराधियों पर वारंट!
इस ऑपरेशन का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार ने किया। उनके निर्देशन में एएसपी अंतर सिंह कनेश, सीएसपी गौरव पाटिल और एसडीओपी निर्भय सिंह अलावा सहित जिलेभर की पुलिस टीमें एक साथ उतरीं। शिकारपुरा पुलिस ने सबसे ज्यादा वारंट तामील कर टॉप पर रहा — स्थायी वारंट 5 और गिरफ्तारी वारंट 11।
अब सिर्फ निगरानी नहीं, अगली बार गिरफ्तारी होगी!
अपराध करने वालों को सुधारने का मौका दिया जा रहा है। लेकिन अगर फिर भी जुर्म की राह नहीं छोड़ी, तो जेल ही ठिकाना होगी।
– देवेन्द्र पाटीदार, एसपी बुरहानपुर

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles